Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सरसों एवं चना की एमएसपी पर खरीद प्रारंभ

सरसों की 5 हजार 950 रुपये प्रति क्विंटल व चना की 5 हजार 650 रुपये प्रति  क्विंटल की एमएसपी पर होगी खरीद

सवाई माधोपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप अन्नदाता किसान को पूरा सम्मान और सुरक्षा के साथ उनकी उपज का उचित मूल्य दिलवाने के उद्देश्य से सरकार ने वर्ष 2025-26 में सरसों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 5 हजार 950 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है तथा इस साल 13 लाख 22 हजार मीट्रिक टन सरसों की खरीद का लक्ष्य रखा है। इसी तरह सरकार 5 हजार 650 रुपये प्रति क्विंटल की एमएसपी के आधार पर 5 लाख 46 हजार मीट्रिक टन चना की खरीद करेगी।

 

Purchase of mustard and gram started at MSP Sawai Madhopur News

 

 

 

उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि वर्ष 2025-26 में राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय संघ लिमिटेड (राजफैड) के द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना व सरसों कि खरीद का कार्य आज से प्रारम्भ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर जिले में समर्थन मूल्य खरीद के लिए सवाई माधोपुर में अमरूद मंडी चकचैनपुरा, चौथ का बरवाड़ा, खण्डार, बामनवास, बौंली, भाडोती, गंगापुर सिटी, बहरावण्डा कलां एवं बालेर केन्द्र शामिल है।

 

 

 

 

सरकार द्वारा इस बार प्रति किसान सरसों व चना की 40 क्विंटल की खरीद करने का निर्णय लिया गया है जबकि पिछले वर्ष खरीद की सीमा प्रति किसान 25 क्विंटल रखी गई थी। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू की जा चुकी है। खरीद केंद्रों पर सभी प्रकार की व्यवस्था यथा कांटे-बाट की व्यवस्था एवं किसानों के लिए छाया-पानी की व्यवस्था, कम्प्यूटर की व्यवस्था इत्यादि की गई है। किसान अपनी जीन्स को बेचने हेतु जनआधार कार्ड मूल गिरदावरी के साथ ई-मित्र/खरीद केन्द्र/सीएससी पर जाकर पंजीयन करवा सकते है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !