Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पायलट समर्थक विधायकों की याचिका पर सुनवाई जारी | आज का दिन है अहम

कांग्रेस में ही बागी रुख अपनाने वाले राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के गुट की याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। केस से अलग वकीलों को अदालत से बाहर रहने को कहा गया है। शुरुआत में अभिषेक मनु सिंघवी अपनी दलील रख रहे हैं। इसी के चलते कोर्ट संख्या 1 के बाहर प्रवेश को लेकर गार्ड और अधिवक्ताओं के बीच कहासुनी हुई है। वहीं अधिवक्ताओं को अंदर जाने से रोकने पर नाराज एडवोकेट पूनमचंद भंडारी के धरने पर बैठने की जानकारी है। इस दौरान कुछ देर तक सुनवाई को रोक दिया गया। उसके बाद अब वापस सुनवाई चल रही है।

Sachin Pilot Proceeding MLAs Hearing Continued Today important day

अभिषेक मनु सिंघवी ने किहोतो फैसले का किया जिक्र:-

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अभिषेक मनु सिंघवी ने किहोतो फैसले का जिक्र किया। जिसमें 10जी शेड्यूल की बात की गई। स्पीकर की ओर से पेश अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि स्पीकर के आदेश को लिमिटेड ग्राउंड पर चुनौती दी जा सकती है। लेकिन जो याचिका दायर की गई है उसमें वो ग्राउंड शामिल ही नहीं हैं।

आज का दिन अहम:-

आज का दिन अहम इसलिए है क्योंकि सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में सचिन पायलट ख़ेमे की तरफ़ से दायर याचिका पर फ़ैसला आ सकता है। शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने हाइकोर्ट ने 21 जुलाई शाम 5:30 बजे तक रोक लगा दी थी। इसका मतलब था कि तब तक विधानसभा के स्पीकर विधायकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !