Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मेडिकल कॉलेज की दीवारों में दरार और सीलन देख नाराज हुए प्रभारी मंत्री

सवाई माधोपुर: राज्यमंत्री, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन विभाग (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने गुरूवार को ठींगला में निर्माणाधीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सवाई माधोपुर का औचक निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करवाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए है। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के मॉडल को देखकर ब्लॉक वाइज जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज के बाद उन्होंने निर्माणाधीन जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया।

 

The minister in charge inspection of medical college Sawai Madhopur

 

 

जिला प्रभारी मंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता एवं कार्य प्रगति की जांच करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण में गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्य इमारत में दीवारों में दरार एवं सीलन देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए दरारे व सीलन को मरम्मत करवाकर एक माह में दुरूस्त करवाने के निर्देश प्रदान किए। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य द्वार पर ग्रेनाईट की क्षतिग्रस्त सीढ़ी व प्रवेश हॉल का फर्श की ग्रेनाईट सही ढंग से पुनः लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी लैब से करवाने के निर्देश भी दिए।

 

 

 

 

 

उन्होंने भवन निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए उपखंड अधिकारी अनूप सिंह की अध्यक्षता में गठित निगरानी उप समिति के माध्यम से मुख्य इमारत के अंदर प्रत्येक ब्लॉक में लैब, लैक्चर थियेटर, बालक-बालिका छात्रावास, लाईब्रेरी, रेजिडेन्स हॉस्टल, प्रिंसिपल निवास, 300 बेड के निर्माण हॉस्पिटल के प्रत्येक फ्लोर पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व निर्धारित मापदण्डों की बारीकी से जांच कर सभी ब्लॉक में कमियों की सूची तैयार कर प्रभारी मंत्री कार्यालय एवं जिला कलक्टर को भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजराम मीणा द्वारा मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करवाने के निर्देश प्रदान किए है।

 

 

 

 

उन्होंने मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल कार्य शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निर्धारित समयावधि में करवाने के निर्देश जिला कलक्टर शुभम चौधरी को प्रदान किए। इस दौरान जिला कलेक्टर शुभम चौधरी, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ,उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर अनूप सिंह, नोडल अधिकारी मेडिकल कॉलेज डॉ. महेश मीणा, अधिशासी अभियंता राकेश दीक्षित, जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, खंडार प्रधान नरेश चौधरी, पूर्व उप सभापति राजेश गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !