देवपुरा गांव के इटावा में रहने वाली पचास वर्षीय प्रेम देवी के कमर व जांघ के जोड की हड्डी गल गई। जिसका भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत बिना खर्च के आॅपरेशन हुआ।
अस्पताल में मौजूद प्रेम देवी के जेठ मदन लाल ने बताया कि प्रेम को पिछले कुछ दिनों से कमर और पैरों में दर्द था जो कि दिन-ब-दिन बढता ही जा रहा था। पर दस दिन पहले प्रेम के कमर के जोड में असहनीय दर्द होने लगा और पैर ने काम करना बंद कर दिया। प्रेम का पति जयपुर में रह कर मजदूरी करता है ऐसे में इतनी सी तनख्वाह में परिवार को पालने के साथ साथ इलाज करवाना संभव नहीं था और उनके चारों बेटों को भी उनसे कोई वास्ता नहीं है। एक दिन वह मोटरसाइकिल पर बैठाते ही अचानक गिर पड़ी। परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। डाॅक्टर ने बताया कि प्रेम की कमर व जांघ के जोड़ की हड्डी गल गई है जिसका तुरंत आॅपरेशन करना होगा। आॅपरेशन के नाम से परिवार के सभी लोग सकते में आ गए पर अस्पताल में मौजूद डाॅक्टर बी.एल. मीना व भामाशाह स्वास्थ्य मार्गदर्शक ने हमें बताया कि प्रेम का इलाज भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत बिना किसी खर्च के हो सकता है। योजना के बारे में पता चलते ही हम सभी ने राहत की सांस ली। मार्गदर्शक ने हमें जिन दस्तावेजों की आवश्यकता बताई वो सभी हमारे पास थे। हमने सारी कागजी कार्यवाही पूरी की और तुरंत ही प्रेम का आॅपरेशन कर जोड़ की सर्जरी की गई।
परिवार ने जताया योजना का आभार:
प्रेम और उसके परिवार जनों ने योजना का आभार जताते हुए कहा कि अगर इस योजना का सहारा नहीं मिलता तो हम इलाज नहीं करवा पाते। परिवारजन योजना और विभाग का धन्यवाद देते नहीें थक रहे। उनका कहना है कि योजना के बदौलत प्रेम देवी को नया जीवन मिला है अब वो फिर से अपने पैरों पर खड़ी हो सकती है।
Check Also
खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान
सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित
सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …
पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया