Saturday , 5 September 2026
Breaking News

स्वयं सेविकाएँ हीन भावना निकाल कर कठिन परिश्रम द्वारा ऊंचे पदों पर हो आसीन: डॉ.जाट

राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. विजय सिंह जाट एवं डॉ. जय जय कंवर के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह जाट ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और वर्ष पर्यंत चलने वाली गतिविधियों के बारे में बताते हुए कहा कि अपना काम स्वयं करो के सिद्धान्त को जीवन में उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वयं सेविकाओं को अनुशासित व स्वावलंबी बनने की सीख दी तथा स्वयं सेविकाओं से हीन भावना निकालकर कठिन परिश्रम द्वारा ऊंचे पदों पर आसीन होने की अपेक्षा की।

National Service Scheme State Contact Officer Self-volunteers deprived inferiority complex working hard high positions Special Camp
डॉ. जय जय कंवर ने राष्ट्रीय सेवा योजना को संपूर्ण व्यक्तित्व विकास का एक अच्छा मंच बताते हुए कहा कि इसमें रहकर छात्राएं स्वस्थ्य एवं स्वच्छ समाज में निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय सिंह मावई ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना प्रेम, सद्भाव, मैत्री व सहयोग जैसी भावनाओं को विकसित करने का अच्छा मंच है। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य वाक्य मुझको नहीं तुझको जीवन में की आवश्यकता पर जोर दिया।
डॉ. राजेश शर्मा ने स्वयं सेविकाओं को श्रमदान की महत्ता बताई तथा साथ ही जीवन में सेवा भाव अपनाने की सीख दी और सामाजिक कुरूतियों के उन्मूलन में भागीदारी अदा करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम अधिकारी राजेश मीना ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. मनोज तोमर, डॉ. धीरेन्द्र सिंह जादौन, अम्बरीष प्रजापति, राजेन्द्र शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !