Sunday , 6 September 2026
Breaking News

1 वैक्सीन सेंटर पर प्रतिदिन होगा 100 व्यक्तियों का टीकाकरण

जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन की गतिविधियों के प्रबंधन और सफल क्रियान्वयन के लिये 2 दिवसीय ऑनलाइन टीओटी (ट्रेनिंग टू ट्रैनर्स) का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें सीएमएचओ, पीएमओ, ब्लाॅक सीएमएचओ, आरसीएचओ आदि अधिकारियों ने भाग लिया।

 

100 people vaccinations will be done daily at 1 vaccine center
टीओटी में कोरोना वैक्सीन सेंटर बनाने की प्रक्रिया, प्रथम चरण के टीकाकरण के लाभान्वितों के पंजीकरण की प्रक्रिया, वैक्सीन ट्रांसपोर्टेशन और कोल्ड चैन, टीकाकृत व्यक्ति के स्वास्थ्य की निगरानी, बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण की प्रक्रिया समझाई गई। बताया गया कि अभी 6 प्रकार की वैक्सीन पाइपलाइन में है। राज्य में या सवाई माधोपुर जिले में कौनसी वैक्सीन आयेगी, इसकी जानकारी बाद में मिलेगी। लेकिन इन सभी प्रकार की वैक्सीन की डोज मात्रा, भण्डारण तापमान के हिसाब से सभी प्रकार की तैयारियां रखे। किसी व्यक्ति को पहली डोज जिस कम्पनी की दी जायेगी, दूसरी डोज भी उसी कम्पनी की दी जाना सुनिश्चित करें।
वैक्सीन सेंटर में 3 मुख्य भाग होंगे और इन तीनों के प्रवेश और निकास प्वाइन्ट भी अलग होंगे तथा आने और जाने के रास्ते में रैलिंग होगी। टीका लगने के 30 मिनट बाद तक की अवधि में लाभान्वित के स्वास्थ्य की माॅनिटरिंग की जायेगी। उसके बाद ही वह व्यक्ति वहाॅं से प्रस्थान करेगा। एक वेक्सीनेशन सेंटर पर प्रतिदिन अधिकतम 100 व्यक्तियों का वेक्सीनेशन किया जाएगा। वीसी में सीएमएचओ को निर्देशित किया गया कि आशा, एएनएम, आँगनवाडी कार्यकर्ता आदि को सेंसेटाइज करने के लिये जल्द आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !