Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

3 करोड़ की लागत से बनेगी साढ़े पांच किलोमीटर की 28 सीसीरोड़ 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत नगरपालिका खिरनी में 3 करोड़ रूपये की लागत से लगभग साढ़े पांच किलोमीटर की 28 सीसीरोड़ का शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शिलान्यास किया। वीडियो कांफ्रेंस शिलान्यास कार्यक्रम में मलारना डूंगर तहसील के उपजिला कलेक्टर किशन मुरारी मीणा, मलारना डूंगर पंचायत समिति के प्रधान देवपाल मीणा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश मीणा, जोलंदा सरपंच विजेन्द्र सिंह गुर्जर सहित नगरपालिका के वार्ड पार्षद मौजूद थे।

 

28 cc road of five and a half kilometer will be built at a cost of 3 crores in sawai madhopur

 

मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास की गई सड़कों में 45 लाख रूपये की लागत से मीणा श्मशान से लेकर नाई सांई रैगर बैरवा बस्ती की ओर 800 मीटर, 33.75 लाख रूपये की लागत से मेदपुरा मोड़ से लल्लू माली की चक्की तक व गुर्जर मोहल्ले बड़ तक 600 मीटर, 8.44 लाख रूपये की लागत से बृजमोहन चौकीदार से प्रभू रावत के घर तक 150 मीटर, 16.69 लाख रूपये की लागत से रामसिंह मीणा के मकान से कारावाली तक 350 मीटर, 14.06 लाख रूपये की लागत से किशन लाल मीणा के मकान शिवालय लड्ड़ू मीणा के मकान तक 250 मीटर, 5.63 लाख रूपये की लागत से मूल्या माली से उमराव मीना के मकान तक 100 मीटर, 3.75 लाख रूपये की लागत से रमजानी मास्टर के मकान से खुर्शीद अली के घर तक 100 मीटर रोड, 2.81 लाख रूपये की लागत से नये मदरसे के मैनगेट से रोड़ तक 50 मीटर रोड़,

 

 

 

 

5.63 लाख रूपये की लागत से बुंदु नाई के मकान से रईस खलीफा के घर तक 100 मीटर रोड़, 5.63 लाख रूपये की लागत से मुस्ताक के मकान से मदरसे तक 100 मीटर रोड़, 3.75 लाख रूपये की लागत से निचली गुवाड़ी पठान मोहल्ला अफसार के घर से मस्जिद तक 100 मीटर रोड़, 2.25 लाख रूपये की लागत से इकबाल अली के मकान से बंगाली तक 50 मीटर रोड़, 3.38 लाख रूपये की लागत से शफीक अली के मकान से बौंली रोड़ तक 3.75 लाख रूपये की लागत से तुफेल अली की टाल से बालीम मंसूरी तक 100 मीटर रोड़, 4.50 लाख रूपये की लागत से सलीम मंसूरी से मुम्बई वाली तक 80 मीटर रोड़, 3.38 लाख रूपये की लागत से राजेंद्र माली के प्लॉट से जोलंदा रोड़ तक 60 मीटर रोड़, 5.63 लाख रूपये की लागत से फ्यूबा मस्जिद से चिरंजी रैगर के घर की ओर 100 मीटर रोड़, 4.50 लाख रूपये की लागत से फलसावटा वाले की पीछे गली तक 80 मीटर रोड़,

 

 

 

3.75 लाख रूपये की लागत से जैन मंदिर से कैलाश कुम्हार तक 100 मीटर रोड़, 3.38 लाख रूपये की लागत से गुड्डो बेगम के घरा से बालिका स्कूल के रोड़ तक 60 मीटर रोड़, 4.50 लाख रूपये की लागत से राकेश मास्टर के मकान से फरियाद शाह तक 100 मीटर रोड़, 2.25 लाख रूपये की लागत से रामजी लाल माली के घर से जिन्द बाबा तक 40 मीटर रोड़, 5.63 लाख रूपये की लागत से इरफान कबाड़ी के घर से जाईद पठान के घर तक 100 मीटर रोड़, 39.38 लाख रूपये की लागत से जंगली रजाना के मकान से नहर तक 700 मीटर रोड़, 39.38 लाख रूपये की लागत से दूध डेयरी से लेकर डण्ड तक तलाई तक 700 मीटर रोड़, 9.37 लाख रूपये की लागत से चामुण्डा माता के मंदिर से मुकड़े के घर तक 170 मीटर रोड़, 11.25 लाख रूपये की लागत से नईम शेख के घर से मीन भगवान के मंदिर तक 200 मीटर रोड़, 5.63 लाख रूपये की लागत से लियाकत अली बाबू कबाड़ी के मकान से समद अली के मकान तक हॉस्पिटल वाली कॉलोनी 100 मीटर रोड़ आदि शामिल हैं।

 

 

सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश मीना ने बताया कि नगरपालिका में सभी सीसीरोड़ों का निर्माण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा करवाया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !