Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन पर 3 दुकान सीज, 19 लोगों पर लगाया जुर्माना

कोरोना से अब तक दुनिया भर में 29 लाख 70 हजार लोग जान गंवा चुके हैं। इनमें से 1 लाख 66 हजार मृत्यु भारत में हुई है। इसके बावजूद कुछ गैर जिम्मेदार लोग इस माहमारी की गम्भीरता नहीं समझ रहे। कोरोना गाइडलाइन का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन कर स्वयं और दूसरों का जीवन खतरे में डाल रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए आज बुधवार को सवाई माधोपुर एसडीएम कपिल शर्मा ने सदर बाजार स्थित गर्ग टैक्सटाइल, अंशुल टैक्सटाइल तथा न्यू मार्केट स्थित अजन्ता क्लोथ स्टोर को सीज किया तथा 25 लोगों पर 3 हजार 5 सौ रूपये का जुर्माना किया। एसडीएम और कोतवाल चन्द्रभान ने अपनी टीम के साथ सदर बाजार का दौरा किया तो गर्ग टैक्सटाइल, अंशुल टैक्सटाइल और अजन्ता क्लोथ स्टोर पर सोशल डिस्टेसिंग की अवहेलना मिली। बिना मास्क पहने काफी ग्राहक दुकान पर खरीददारी कर रहे थे। इस पर तत्काल तीनों दुकानों को 48 घंटे के लिये सीज कर दिया गया। इन तीनों फर्माें पर 5-5 सौ रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

3 shop seize, 19 people fined for violation of Corona Guideline in sawai madhopur

टीम को सदर बाजार, लोहा बाजार, सब्जी मंडी के निरीक्षण में काफी लोग बिना मास्क घूमते और खरीददारी करते हुये मिले। ऐसे 25 लोगों पर कुल 3 हजार 5 सौ रूपये का जुर्माना किया गया। नगरपरिषद आयुक्त रविन्द्र यादव ने बताया कि बुधवार को भी नगरपरिषद की टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों और मौहल्लों में जाकर पात्र लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के लिये समझाया तथा मुख्यमंत्री महोदय के संदेश वाले कोरोना जागरूकता पोस्टर वितरित किये।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !