Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सब्जी मंडी से 30 किलो पॉलिथीन जप्त कर 11 सौ रुपए का किया चालान

सवाई माधोपुर: नगर परिषद सभापति जयप्रकाश सामरिया एवं आयुक्त डॉ. बनवारी लाल मीणा के संयुक्त निर्देशन में शहरी सेवा शिविर अभियान-2025 के अंतर्गत सफाई व्यवस्था को लेकर भी नगर परिषद सवाई माधोपुर द्वारा विशेष सफाई अभियान कार्य चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत गंदगी करने वाले दुकानदारों के चालान काटने एवं पॉलीथिन जप्त करने की कार्यवाही नगर परिषद द्वारा की जा रही है।

30 kg of polythene vegetable market Sawai madhopur news 22 sept 25

नगर परिषद आयुक्त डॉ. बनवारी लाल मीना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर चलाएं जा रहे शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत सोमवार को नगर परिषद टीम द्वारा बजरिया स्थित सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं से लगभग 30 किलो पॉलिथीन जप्त करने की कार्यवाही की गई तथा 11 सौ रुपए का चालान काटकर जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान टीम द्वारा दुकानदारों से भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, सफाई व्यवस्था रखने एवं स्वयं ही अतिक्रमण हटाने के लिए समझाइश भी की गई।

आयुक्त ने बताया कि अभियान के तहत इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी तथा सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने शहर को स्वच्छ रखने के लिए आमजन से सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। इस कार्यवाही के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक शिवराम मीना, कार्यवाहक सफाई प्रभारी मानटाउन अनमीत सिंह, सफाई इंचार्ज शिवराज टांक, जमादार गौत्तम, राहुल, आशाराम आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !