Sunday , 7 June 2026
Breaking News

भारत-पाकिस्तान सीजफा*यर: उड़ानों के लिए खोले गए 32 एयरपोर्ट्स

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम के बाद सोमवार को सभी बंद किए गए एयरपोर्ट्स को खोल दिया गया। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच 7 मई को इन एयरपोर्ट्स को 15 मई सुबह 5 बजकर 29 मिनट के लिए अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जिन 32 एयरपोर्ट को नागरिक विमान संचालन के लिए बंद किया गया था, तत्काल प्रभाव से वे अब नागरिक विमान संचालन के लिए उपलब्ध होंगे।

32 airports opened for flights in india

.

विज्ञप्ति में यात्रियों को सलाह दी गई है कि इन एयरपोर्ट पर उड़ानों के लिए वे पहले संबंधित एयरलाइंस से जानकारी लें और रेगुलर अपडेट के लिए संबंधित एयरलाइंस की वेबसाइट पर जाएं। इंडिगो एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसके बारे में जानकारी दी है।

कंपनी ने एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए लिखा है कि नागरिक उड़ानों के लिए सभी एयरपोर्ट खोल दिए गए हैं। कंपनी ने कहा है कि सेवाएं सामान्य होने में कुछ समय लग सकता है। ऐसे में एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे कुछ अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुँचें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !