Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

अवैध आरा मशीन सीज, 55 क्विंटल अवैध लकड़ी जप्त

बौंली उपखंड क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर आरा मशीनों का संचालन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने का वन विभाग ने बीड़ा उठाया है। इसी को लेकर वन विभाग के दल ने बुधवार को उपखंड मुख्यालय पर एक आरा मशीन को सीज कर वहां से 55 क्विंटल प्रतिबंधित लकड़ी जप्त की है।

55 quintals illegal wood seized
वनपाल लक्ष्मीकांत जैमन ने बताया कि क्षेत्रीय वन अधिकारी दशरथ सिंह के नेतृत्व में वन कर्मियों के दल ने बुधवार को कस्बे में नूर मोहम्मद की बगीची के पास अवैध रूप से संचालित आरा मशीन को सीज कर वहां से 15 क्विंटल पंचमेल की चिरान लकड़ी व 40 क्विंटल प्रतिबंधित नीम पीपल की बिना चिरान की लकड़ी को जब्त किया है। मौके पर कार्यवाही के दौरान संचालक निजामुद्दीन पुत्र फकरुद्दीन आरा मशीन को संचालित करने के लिए किसी प्रकार का अनुज्ञा पत्र नहीं दिखा सका। ऐसे में उसके विरुद्ध राजस्थान आरा मशीन नियम 1983 के अंतर्गत बिना अनुज्ञा पत्र आरा मशीन संचालित कर लकड़ियों की चिरान करने का प्रकरण दर्ज कर उक्त कार्रवाई की गई। आरा मशीन को सीज कर लकड़ी जप्त करने में क्षेत्रीय वन अधिकारी के साथ वनपाल केदार शर्मा, जगराम मीणा, सहायक वनपाल रामराज मीणा, वनरक्षक शिवराज गुर्जर, भूपेंद्र सिंह जादौन, छोटी देवी तथा बौंली पुलिस थाने के कांस्टेबल नरेंद्र सिंह व सुरज्ञान सिंह शामिल थे। वनपाल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई रोकने के लिए वन विभाग कार्रवाई कर रहा है तथा यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

A broken culvert in Sawai Madhopur has caused problems, affecting everything from children's education to farming.

सवाई माधोपुर में टूटी पुलिया बनी मुसीबत, बच्चों की पढ़ाई से खेती तक सब प्रभावित

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के पुराने शहर क्षेत्र में लटिया नाले पर बनी राजबाग पुलिया …

IFWJ submitted memorandums to Collector in the name of the PM regarding Swad restaurant Jaisalmer

जैसलमेर प्रकरण पर भड़के पत्रकार, पीएम मोदी के नाम सौंपे ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के बैनर तले जैसलमेर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !