Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मानसून से क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत हेतु 7 करोड़ 62 लाख 87 हजार रुपये स्वीकृत

सवाई माधोपुर: आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के अथक प्रयासों से मानसून वर्ष 2025 के दौरान अत्यधिक वर्षा एवं बाढ़ से जिले के विभिन्न क्षतिग्रस्त आंगनबाड़ी, विद्यालय, पंचायत तथा चिकित्सा भवनों की मरम्मत एवं पुर्नस्थापना के लिए राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से कुल 395 भवनों की मरम्म्त के लिए 7 करोड़ 62 लाख 87 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि अगस्त माह में जिले से भेजे गए प्रस्तावों के आधार पर यह सहायता स्वीकृत हुई है।

 

7 crore 62 lakh 87 thousand rupees approved for the repair of buildings damaged by monsoon in sawai madhopur

 

 

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के साथ शुरू कर 30 दिनों में पूर्ण करने तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त राशि हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक अभिलेख सुरक्षित रखने के निर्देश प्रदान किए है।

 

 

 

आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत:

सवाई माधोपुर जिले के विभिन्न तहसीलों में कुल 63 आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत हेतु 1 करोड़ 6 लाख 62 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसमें सवाई माधोपुर में 10 कार्यों हेतु 20 लाख रुपये, चौथ का बरवाड़ा में 15 कार्यों हेतु 22.50 लाख रुपये, खंडार में 15 कार्यों हेतु 18.12 लाख रुपये और बौंली में 23 कार्यों हेतु 46 लाख रुपये स्वीकृत किए गए है।

 

विद्यालय भवनों की मरम्मत:

मानसून से प्रभावित 300 विद्यालय भवनों की मरम्मत हेतु 6 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें सवाई माधोपुर ब्लॉक में 74 कार्यों हेतु 1.48 करोड़, चौथ का बरवाड़ा में 15 कार्यों हेतु 30 लाख, बौंली एवं मित्रपुरा में 141 कार्यों हेतु 2.82 करोड़ तथा मलारना डूंगर में 70 कार्यों हेतु 1.40 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए है।

 

पंचायत भवनों की मरम्मत:

जिले में कुल 22 पंचायत भवनों की मरम्मत के लिए 39 लाख 57 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। सवाई माधोपुर तहसील में 11 कार्यों हेतु 21.20 लाख, खंडार में 7 कार्यों हेतु 12.37 लाख तथा बौंली में 4 कार्यों हेतु 6 लाख रुपये स्वीकृत किए गए है।

 

 

चिकित्सा भवनों की मरम्मत:

10 चिकित्सा भवनों की मरम्मत हेतु 16 लाख 68 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसमें मलारना डूंगर में 7 कार्यों हेतु 10.76 लाख, सवाई माधोपुर में 2 कार्यों हेतु 3.92 लाख तथा खंडार में 1 कार्य हेतु 2 लाख रुपये स्वीकृत किए गए है। जिले को प्राप्त एसडीआरएफ स्वीकृति राशि से अत्यधिक वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत से दुर्घटना की संभावना तत्काल निस्तारण हो सकेगा एवं आमजन को राहत मिल सकेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !