Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर भर्ती कैंप में 75 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

एसआईएस लिमिटेड द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर 72 सीढ़ी स्कूल में गुरूवार को सुरक्षा सैनिक और सुपरवाइजर के पद पर भर्ती के लिए शिविर आयोजित किया गया। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सहायक भर्ती अधिकारी राजेश कुमार मीना ने बताया कि 8 दिवसीय शिविर में सवाई माधोपुर जिले से सभी ब्लॉकों से करीब 400 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसमें से शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण के बाद 75 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

 

उन्होंने बताया कि भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल स्किल प्लेसमेंट के सौजन्य से एस.आई.एस. के संयुक्त तत्वाधान में सवाई माधोपुर के प्रत्येक ब्लॉक में भर्ती कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के लिए सिक्युरिटी स्किल काउंसियल ऑफ इंडिया द्वारा कैंप में चयनित अभ्यर्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत 65 वर्ष तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा।

 

75 candidates were selected in the security soldier and supervisor recruitment camp in sawai madhopur

 

उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान को मासिक 12 से 16 हजार रूपए एवं सुपरवाइजर को 16 से 20 हजार रूपए मासिक वेतन दिया जाएगा। वहीं जी.टी.ओ. अधिकारी को 3:50 लाख सालाना पर भारत सरकार व राज्य सरकार के अधीन राष्ट्रीयकृत बैंकों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे एस.बी.आई. बैंक, यस बैंक, चित्तौड़गढ़ का किला, कुम्भलगढ का किला, दिल्ली का लाल किला, कुतुब मीनार, गुड़गांव हीरो होंडा, कम्पनी में मानदेय दिया जा रहा है।

 

उन्होंने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी भर्ती होने से वंचित रह गया है तो वे सीधे क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र चाकसू फागी मोड़ जयपुर में सम्पर्क कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 7014858266, 8079029369 पर संपर्क कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !