Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में मनाया 75वां गणतंत्र दिवस

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान से सम्बद्ध भारतीय शिक्षा समिति गंगापुर सिटी द्वारा संचालित बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। तत्पश्चात माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर वंदना की गई।
विद्यालय प्रधानाचार्य हंसराज वैष्णव ने अतिथियों का परिचय करवाया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय शिक्षा समिति गंगापुर सिटी के जिला उपाध्यक्ष मनमोहन दाधीच, मुख्य अतिथि अमित गोयल एक्सईएन यू.आई.टी सवाई माधोपुर एवं अध्यक्षता विकास गौतम आर्किटेक्ट ने की।  कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मुकेश कुमार ने इस अवसर पर 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा पर विस्तार से प्रकाश डाला।
75th Republic Day celebrated in Girls Higher Secondary Adarsh ​​Vidya Mandir Gangapur city
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मनमोहन दाधीच ने बताया कि गणतंत्र जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर हम सब देशवासियों को उन अनाम वीर शहीदों के बलिदानों को नमन कर देश के विकास में अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। स्थानीय विद्यालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन ने पधारे हुए अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन सहप्रधानाचार्य नमिता जैन एवं प्राथमिक विभाग प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नन्हें मुन्ने बालकों द्वारा शारीरिक अभ्यास किया गया। छात्राओं ने देश की स्वतंत्रता पर सामुहिक नृत्य, सामुहिक गीत एवं अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भारतीय शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. भरतलाल मथुरिया, भारतीय शिक्षा समिति के जिला सचिव जगदीश प्रसाद शर्मा, संतोष मथुरिया, रामपाल बालोत, रामोतार सैन, भारत भूषण जैन, देवेन्द्र सैनी, अशोक जैन, प्यारेलाल बंसल, दीनदयाल शर्मा , विद्यालय आचार्य -आचार्या एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !