Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

आदिशक्ति फाउंडेशन का 8वां वार्षिक उत्सव अजमेर में हुआ सम्पन्न

आदिशक्ति फाउंडेशन का 8वां वार्षिक उत्सव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के सभागार में धुमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम के प्रथम चरण में बतौर मुख्य अतिथि सुमन मालीवाल (जेल अधीक्षक अजमेर) ने कार्यक्रम में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि कविता चाण्डक (आरएएस उपायुक्त जीएसटी), प्रीति माथुर (प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय अजमेर) एवं ज्योति स्वरूप (सेवानिवृत्त सहायक पुलिस अधीक्षक) उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता अजमेर में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त विक्रम सिंह राठौड़ ने की। समारोह की शुरुआत एलआरएस स्कूल के बच्चों ने श्लोकों के साथ की। अजमेर के लाड़ली घर संस्था के दृष्टि बाधित छात्राओं ने मनमोहक सरस्वती वंदना कर विधिवत समारोह को आरंभ किया। कार्यक्रम में आशाएं जेल बैंड अजमेर की संगीत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। जेल अधीक्षक के नेतृत्व में जेल बंदियों द्वारा प्रस्तुत किये विभिन्न गीतों ने समारोह में समा बांध दिया। गायन व वादन का पूरा जिम्मा जेल बंदियों का ही रहा। संस्था की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा पंवार ने कहा कि आदिशक्ति फाउंडेशन द्वारा स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह मनाने का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना और अपने-अपने क्षेत्र में समाज सेवी बंधुओं को सम्मानित करना है।

 

 

फाउंडेशन द्वारा सशक्त नारी सम्मान डॉ. गुंजन कोटवानी कंप्यूटर साइंस बुक सीरीज लेखिका, डॉ. मधु जैन खेमचंद हींगड़बाई फाउंडेशन अजमेर, आशा पांडे प्रख्यात साहित्यकार अंजना पुरोहित लिटिल एंजल स्कूल निदेशक, अंशुमा टाक समाजसेवी को, आदिशक्ति जनसेवा सम्मान आलोक पांडे जल संसाधन मंत्रालय दिल्ली, ब्रजेन्द्र शर्मा सर्वाधिक रक्तदानकर्ता, रामस्वरूप भास्कर योगाचार्य, समाजसेवी को दिया गया। द्वितीय चरण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केके शर्मा सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि चेतन त्रिपाठी आरएएस, ओएसडी, आरपीएससी एवं समारोह अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ समारोह में उपस्थित रहे। अतिथिगण द्वारा समाज सेवा एवं जन सेवा से जुड़ी हुई संस्थाओं को भी आदिशक्ति संस्था सम्मान से सम्मानित किया।

 

8th annual festival of Aadi Shakti Foundation concluded in Ajmer

 

जिनमें आदिशक्ति संस्था सम्मान से लाड़ली घर अजमेर, राजस्थान महिला कल्याण मंडल, सीता देवी मैमोरियल ट्रस्ट, एनिमल हॉस्पिटल टोलफा, अपना घर संस्था, श्रीपुष्कर गौ सेवा पशुशाला अजमेर, पोलाइन एल्युमिनी सोसायटी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आदि शक्ति फाउंडेशन से जुड़े कई नए सदस्यों एवं पदाधिकारी का मनोनयन भी किया गया। वहीं संस्था की वेबसाइट भी लांच की गई एवं फाउंडेशन द्वारा निर्मित लघु फिल्म डेजर्ट क्वीन भी प्रदर्शित की गई।

 

 

समारोह में आदिशक्ति फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव व संयोजक संदीप सिखवाल एडवोकेट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह राठौड़, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती इंदुबाला बोयल, अजमेर जिलाध्यक्ष डॉ. रागिनी पांडे सहित पूरी अजमेर कार्यकारिणी, हरियाणा तथा जयपुर कार्यकारिणी व बीकानेर की संपूर्ण कार्यकारिणी उपस्थित रही। आदिशक्ति फाउंडेशन के महासचिव एवं संयोजक संदीप सिखवाल एडवोकेट ने आदिशक्ति फाउंडेशन की कार्यशैली एवं गतिविधियों की जानकारी दी व सभी से पुनीत सेवा कार्य करने हेतू आदिशक्ति फाउंडेशन से जुड़ने का आह्वान किया। तथा समारोह के समापन से पूर्व उपस्थित सभी अतिथिगण एवं आगंतुको का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया। आदि शक्ति फाउंडेशन की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पूनम चौहान ने शानदार मंच संचालन किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !