Saturday , 5 September 2026
Breaking News

90 लीटर चाशनी, 50 लीटर यूज्ड आयल व 8 किलो लड्डू कराए नष्ट

गंदे व बदबूदार नाले के किनारे बना रहे थे सोहनपपड़ी, एक ही तेल में बार-बार तले जा रहे थे कचौड़ी समोसे

सवाई माधोपुर: शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी के नेतृत्व में फूड सेफ्टी ऑफिसर वेद प्रकाश पूर्विया व नितेश गौतम की टीम द्वारा कार्यवाही कर राजनगर स्थित अग्रवाल सोहन पपड़ी व नमकीन के गोदाम पर छा*पा मा*रा। गोदाम पर चारों और गंदगी मिली व गंदे नाले के किनारे सोहन पपड़ी बनाई जा रही थी तथा खाद्य सुरक्षा मानको की अनदेखी खुले आम की जा रही थी। वैध स्तर का खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं था। कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट भी नहीं मिले। धारा 32 के तहत मौके पर ही नोटिस थमाया गया।

 

 

90 liters of syrup, 50 liters of used oil and 8 kg of laddus were destroyed in sawai madhopur

 

सोहन पपड़ी का नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत लिया गया। इसके बाद टीम पारस मिष्ठान भंडार पारीक शॉपिंग सेंटर पहुंची। वहाँ जिस तेल में कचौड़ी समोसे तले जा रहे थे, उसका टीपीसी मीटर से चेक करने पर टीपीसी वैल्यू 25 से ज्यादा मिला। यहाँ 50 लीटर यूज्ड ऑयल व 90 लीटर खराब चाशनी मौके पर नष्ट करायी व रेडीमेड बाहर से मंगा रहे मिल्क केक व कलर डाल कर बना रहे खीरमोहन के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लिए व खाद्य पदार्थों में कलर का उपयोग नहीं करने के लिए पाबंद किया गया। इसके बाद टीम ने सवाई माधोपुर सिटी स्थित लक्ष्मी मिष्ठान भंडार से मावा व मिल्क केक का व राधेश्याम कल्याणमल (हरिओम मिष्ठान भंडार) से मावा बर्फी के नमूने लिए।

 

 

 

 

आस्था सर्किल स्थित आस्था मिष्ठान भंडार पर पहुंचे जहां सा-सफाई का स्तर काफी अच्छा पाया गया। यहाँ ऑर्डर पर काजू कतली, बादाम कतली, मूंग बर्फी, मोहन थाल, बूंदी लड्डू आमजन को विक्रय हेतु बनाए जा रहे थे, जिनमे किसी भी प्रकार के कलर का उपयोग नहीं किया जा रहा था। यहाँ काम में लिए जा रहे तेल की जाँच करने पर पाया कि क्वालिटी तय मानको के अनुरूप थी। इसके बाद टीम विजय दूध डेयरी पहुंचे, जहाँ बनाए जा रहे घी (लूज) का नमूना खाद्य सुरक्षा एवम मानक अधिनियम के अंतर्गत लिया।

 

 

 

लिए गए सभी नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला जयपुर भिजवाया गया लैब रिपोर्ट प्राप्त होने पर तदनुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम एवं विनियम 2011 के अनुसार सख्त अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि खाद्य पदार्थों में कलर का इस्तेमाल हार्ट, लिवर, व पाचन तंत्र को नुकसान पहुँचा रहा है। इसलिए आमजन को बिना कलर वाली मिठाइयाँ ही खरीदे, कलर युक्त सभी प्रकार की खाद्य सामग्री से परहेज करे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !