फ्रांस: फ्रांस में एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से जुड़े कार्यालयों पर छापेमा*री की जा रही है। पेरिस के अभियोजक कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है। अभियोजक कार्यालय ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि उसकी सायबर-क्रा*इम यूनिट इन छा*पों को अंजाम दे रही है। इस कार्रवाई में यूरोपोल भी सहयोग कर रहा है। बयान में बताया गया है कि यह कार्रवाई जनवरी 2025 में शुरू की गई एक जांच से जुड़ी हुई है।
अभियोजक कार्यालय ने यह भी कहा है कि इस जांच के तहत एलन मस्क और एक्स की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिंडा याकारिनो को अप्रैल में सुनवाई के लिए तलब किया गया है। इस मामले पर अब तक एक्स की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बीबीसी ने टिप्पणी के लिए कंपनी से संपर्क किया है। अभियोजक कार्यालय ने यह भी कहा है कि वह अब एक्स प्लेटफॉर्म छोड़ रहा है और आगे से अपनी जानकारी लिंक्डइन और इंस्टाग्राम के जरिए साझा करेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
