Monday , 27 July 2026
Breaking News

इजराइल का बड़ा वा*र! मुजतबा खामेनेई हमले में घायल, कल बने थे ईरान के सुप्रीम लीडर

ईरान: ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) के बेटे मुजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) के घायल होने की खबर सामने आई है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा यु*द्ध के दौरान दुश्मन के ह*मले में वे घायल हुए हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वे किस घटना में घायल हुए।

Iran Israel Conflict News Update Mojtaba Khamenei injured 09 March 26

ईरान के सरकारी टीवी ने उन्हें जानबाज बताया है, जिसका अर्थ होता है कि वे दुश्मन के ह*मले में घायल हुए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जंग शुरू होने के बाद से मुजतबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं। बताया जा रहा है कि बीती रात ही उन्हें ईरान का नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया था। इससे पहले 28 फरवरी को हुए हमले में उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई, पत्नी और बेटी की मौ*त हो गई थी।

खामेनेई की मौ*त के बाद इजराइल और अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि बिना अनुमति नया सुप्रीम लीडर चुनने पर उसे खोजकर मा*र दिया जाएगा। इजराइल ने कहा था कि जो भी ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनेगा, उसे कहीं भी छिपा हो खत्म कर दिया जाएगा।

35 साल तक ईरान की सर्वोच्च सत्ता पर रहे अली खामेनेई:

अयातुल्ला अली खामेनेई करीब 35 साल तक ईरान के सुप्रीम लीडर रहे। 1989 में रुहोल्लाह खुमैनी (Ruhollah Khomeini) के निधन के बाद उन्हें यह पद मिला था। इससे पहले वे 1981 से 1989 तक ईरान के राष्ट्रपति भी रहे। Iranian Revolution (1979) के दौरान शाह मोहम्मद रजा पहलवी को सत्ता से हटाने में उनकी अहम भूमिका रही थी।

ईरान के इस्लामिक कानून के अनुसार, सुप्रीम लीडर बनने के लिए अयातुल्ला की धार्मिक पदवी होना अनिवार्य है। यही कारण है कि यह पद केवल किसी वरिष्ठ धार्मिक नेता को ही दिया जाता है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Major announcement by transporters against E20 petrol march to Parliament again on August 4 Vikalp Times

माइलेज घटा, खर्च बढ़ा… E20 के विरोध में संसद मार्च का ऐलान

नई दिल्ली: Delhi में हाल ही में हुए छात्र आंदोलनों (Students Protest) के बाद अब …

CM Bhajanlal Sharma listened to 'Mann Ki Baat' with tribal women in sanganer jaipur Vikalp Times

आदिवासी महिलाओं के साथ सीएम भजनलाल शर्मा ने सुनी मन की बात

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajan Lal Sharma) ने आज रविवार को जयपुर (Jaipur) …

Kota rural police big action in kanwas dara railway station 26 july 26 vikalp times

भूसे के नीचे छिपी मिली करोड़ों की श_राब, कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कोटा: कोटा (Kota) ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत अ_वैध श_राब त_स्करी के …

Dharmendra Pradhan resigns as Education Minister Vikalp Times

इस्तीफे के साथ धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा संदेश, बोले- युवाशक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan) ने अपने पद से …

The new generation asks questions and seeks logic rather than orders we must change our approach Mohan Bhagwat Vikalp Times

नई पीढ़ी सवाल पूछती है, आदेश नहीं तर्क चाहती है, हमें अपना तरीका बदलना होगा: मोहन भागवत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !