Tuesday , 28 July 2026
Breaking News

कोटा में कॉमर्शियल गैस सप्लाई ठप, हजारों कोचिंग स्टूडेंट्स के खाने पर संकट

कोटा: कोटा (Kota) में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial Gas Cylinder) की सप्लाई रुकने से कोचिंग स्टूडेंट्स के खाने पर संकट खड़ा हो गया है। मिडिल ईस्ट (Middel East) में जारी ईरान इजराइल संघर्ष (Iran–Israel Conflict) के असर के बीच शहर के हॉस्टल, मैस, होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को गैस नहीं मिल पा रही है, जिससे खाने की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

 

Commercial gas supply disrupted in Kota, food crisis for thousands of coaching students

 

सबसे ज्यादा चिंता उन लाखों कोचिंग स्टूडेंट्स के खाने को लेकर हो रही है, जो रोजाना हॉस्टल और मैस पर ही निर्भर रहते हैं। कोटा में करीब 4 हजार हॉस्टल संचालित हैं, जिनमें से ढाई से तीन हजार हॉस्टलों में छात्रों (Kota Students) के लिए रोजाना भोजन तैयार किया जाता है। गैस की कमी के कारण कई मैस अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं, जबकि कई जगहों पर लकड़ी और कोयले की भट्टी पर खाना बनाया जा रहा है। कोरल पार्क स्थित एक हॉस्टल संचालक ने बताया कि गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद एजेंसियों पर कई बार प्रयास करने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल पाए।

 

 

 

ऐसे में हॉस्टल के बाहर चूल्हे बनाकर लकड़ी से खाना पकाया जा रहा है। वहीं मैस संचालकों का कहना है कि कोटा में पढ़ने वाले ज्यादातर छात्र बाहर से आते हैं और वे हॉस्टल व मैस पर ही निर्भर रहते हैं। हॉस्टल संगठन और होटल कारोबारियों ने प्रशासन से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है। होटल फेडरेशन के अनुसार शहर के 300 से 400 होटल भी गैस की कमी से प्रभावित हो रहे हैं, जबकि केटरिंग एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगले एक महीने में होने वाली सैकड़ों शादियों पर भी इसका असर पड़ सकता है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Major announcement by transporters against E20 petrol march to Parliament again on August 4 Vikalp Times

माइलेज घटा, खर्च बढ़ा… E20 के विरोध में संसद मार्च का ऐलान

नई दिल्ली: Delhi में हाल ही में हुए छात्र आंदोलनों (Students Protest) के बाद अब …

CM Bhajanlal Sharma listened to 'Mann Ki Baat' with tribal women in sanganer jaipur Vikalp Times

आदिवासी महिलाओं के साथ सीएम भजनलाल शर्मा ने सुनी मन की बात

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajan Lal Sharma) ने आज रविवार को जयपुर (Jaipur) …

Kota rural police big action in kanwas dara railway station 26 july 26 vikalp times

भूसे के नीचे छिपी मिली करोड़ों की श_राब, कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कोटा: कोटा (Kota) ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत अ_वैध श_राब त_स्करी के …

Dharmendra Pradhan resigns as Education Minister Vikalp Times

इस्तीफे के साथ धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा संदेश, बोले- युवाशक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan) ने अपने पद से …

The new generation asks questions and seeks logic rather than orders we must change our approach Mohan Bhagwat Vikalp Times

नई पीढ़ी सवाल पूछती है, आदेश नहीं तर्क चाहती है, हमें अपना तरीका बदलना होगा: मोहन भागवत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !