Monday , 27 July 2026
Breaking News

APO के बाद भी खेल जारी! विकास अधिकारी की कार से लाखों की नकदी जब्त

कोटा: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भीलवाड़ा जिले के एपीओ (APO) विकास अधिकारी की कार से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी बरामद की है। अधिकारी रकम के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद एसीबी ने पूरी राशि जब्त कर ली। एसीबी के एडिशनल एसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि राज्य सरकार ने 9 मार्च को भीलवाड़ा जिले की कोटड़ी पंचायत समिति के विकास अधिकारी रामविलास मीणा को एपीओ किया था। उन्हें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, जयपुर मुख्यालय में हाजिरी देने के निर्देश दिए गए थे।

 

One and a half lakh rupees recovered from the car of APO officer in kota

 

हैंगिंग ब्रिज टोल के पास रोकी कार

10 मार्च को पुलिस उप अधीक्षक एसीबी अनीश अहमद के नेतृत्व में कोटा-चित्तौड़गढ़ मार्ग पर हैंगिंग ब्रिज टोल नाके के पास संदिग्ध कार को रुकवाया गया। कार में रामविलास मीणा बैठे हुए थे। तलाशी के दौरान कार से 1 लाख 55 हजार 275 रुपये की नकदी बरामद हुई। रकम के बारे में अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद एसीबी टीम ने पूरी राशि जब्त कर ली।

सूत्रों के अनुसार, एपीओ होने के बावजूद रामविलास मीणा द्वारा पिछली तारीख के बिल पास करने के बदले ठेकेदारों से अ*वैध व*सूली की जा रही थी। सूचना मिलने पर एसीबी की टीम ने कार्रवाई की। वह रकम लेकर RJ 17 नंबर की कार से कोटड़ी भीलवाड़ा से रवाना होकर कोटा आ रहा है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Major announcement by transporters against E20 petrol march to Parliament again on August 4 Vikalp Times

माइलेज घटा, खर्च बढ़ा… E20 के विरोध में संसद मार्च का ऐलान

नई दिल्ली: Delhi में हाल ही में हुए छात्र आंदोलनों (Students Protest) के बाद अब …

CM Bhajanlal Sharma listened to 'Mann Ki Baat' with tribal women in sanganer jaipur Vikalp Times

आदिवासी महिलाओं के साथ सीएम भजनलाल शर्मा ने सुनी मन की बात

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajan Lal Sharma) ने आज रविवार को जयपुर (Jaipur) …

Kota rural police big action in kanwas dara railway station 26 july 26 vikalp times

भूसे के नीचे छिपी मिली करोड़ों की श_राब, कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कोटा: कोटा (Kota) ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत अ_वैध श_राब त_स्करी के …

Dharmendra Pradhan resigns as Education Minister Vikalp Times

इस्तीफे के साथ धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा संदेश, बोले- युवाशक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan) ने अपने पद से …

The new generation asks questions and seeks logic rather than orders we must change our approach Mohan Bhagwat Vikalp Times

नई पीढ़ी सवाल पूछती है, आदेश नहीं तर्क चाहती है, हमें अपना तरीका बदलना होगा: मोहन भागवत

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !