Friday , 19 June 2026
Breaking News

22 साल की पत्नी 55 साल के ग्राम प्रधान संग फरार, कैश-जेवर भी ले गई

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के झांसी (Jhansi) जिले से रिश्तों को चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 22 साल की एक महिला अपने से 33 साल बड़े प्रेमी (Lover), जो गांव का प्रधान (Pradhan) बताया जा रहा है, के साथ फरार हो गई। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर से लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात भी साथ ले गई है। मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र का है।

Husband wife pradhan love affair relationshio jhansi uttar pradesh news 02 May 26

पीड़ित युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी साल 2024 में हुई थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा। युवक का आरोप है कि गांव के प्रधान का उसके घर आना-जाना लगातार बढ़ गया था। इसी दौरान प्रधान और उसकी पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। पति का कहना है कि उसने कई बार इस रिश्ते का विरोध किया, लेकिन उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया।

आरोप है कि 29 अप्रैल की शाम उसकी गैरमौजूदगी में पत्नी प्रधान के साथ घर छोड़कर चली गई। जाते समय वह घर में रखे करीब 2 लाख 40 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के (Gold Silver) जेवरात भी साथ ले गई। मोहल्ले के कुछ लोगों ने भी दोनों को एक साथ जाते हुए देखने की बात कही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों की तलाश की जा रही है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Gold Jewellery worth 1 crore melted in the rain, monkeys took the rest Lakhimpur Kheri up Vikalp Times

1 करोड़ के जेवर ‘बारिश में गल गए, बाकी बंदर ले गए’! पुलिस के जवाब पर कोर्ट हैरान

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के लखीमपुर खीरी (lakhimpur kheri) में 19 साल पुराने एक द*हेज …

CA Final Result 2026 Arpita Daga from Jodhpur secures fourth place nationwide Vikalp Times

CA Final Result 2026 : जोधपुर की अर्पिता देश में चौथे स्थान पर

जयपुर: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (The Institute of Chartered Accountants of India) …

Panic in Kota Division after smoke is seen coming from a ranthambore express train Awadh Express also halted Vikalp Times

कोटा मंडल में ट्रेन से धुआं निकलने पर अफरा-तफरी, अवध एक्सप्रेस भी रुकी

कोटा: कोटा रेल मंडल (Kota Railway Division) में गुरुवार सुबह रणथंभौर एक्सप्रेस (Ranthambore Express Train) …

Plans underway to levy an annual tax of ₹1,200 per household in villages of Rajasthan Vikalp Times

गांवों में प्रति परिवार 1200 रुपये सालाना टैक्स की तैयारी, लक्ष्य नहीं पूरा हुआ तो कटेगा बजट

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) की ग्राम पंचायतों (Gram Panchayat) में अब स्थानीय स्तर पर आय (Tax) …

Delhi Mumbai Express Way road Accident drain falls car kota 15 June 26 Vikalp Times

एक्सप्रेसवे से 15 फीट नीचे नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, मासूम समेत 2 की मौ*त

कोटा: Kota जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Express-Way) पर रविवार रात एक तेज रफ्तार कार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !