उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां 41 वर्षीय एक महिला ने अपने ही परिवार पर शादी (Marriage) नहीं कराने का आरोप लगाया है। महिला ने सराय इनायत थाने में शिकायत देकर भाई और भाभी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

महिला का कहना है कि वह शादी करना चाहती है, लेकिन उसके परिवार वाले जानबूझकर उसकी शादी नहीं होने दे रहे हैं। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि जब भी उसके लिए कोई रिश्ता आता है, तो उसका भाई उसे ठुकरा देता है। महिला के मुताबिक, भाई का कहना होता है कि शादी में काफी खर्च होगा, इसलिए वह रिश्ता आगे नहीं बढ़ाना चाहता। पीड़िता ने पुलिस से मामले में मदद की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया