Thursday , 8 October 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में एनर्जी ड्रिंक के नाम पर बड़ा खेल, फ*र्जी एनर्जी ड्रिंक की 50 हजार कैन जब्त

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनर्जी ड्रिंक (Energy Drink) के नाम पर बाजार में सप्लाई की जा रही कैफिनेटेड बेवरेज (Caffeinated Beverages) की करीब 50 हजार कैन जब्त की हैं। यह कार्रवाई रीको इंडस्ट्रियल एरिया खेरदा स्थित बालाजी ट्रेडिंग पर की गई।

 

13,000 litres of energy drink seized in Sawai Madhopur

 

टीम ने मौके से एनर्जी ड्रिंक के 2 नमूने लेकर पूरी खेप को सीज कर दिया। जब्त माल करीब 2100 कार्टन में पैक था, जिसकी मात्रा लगभग 13 हजार लीटर बताई जा रही है। यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉ. टी शुभमंगला के निर्देश पर चलाए जा रहे “शुद्ध आहार मिलावट पर वार” अभियान के तहत की गई। सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी के नेतृत्व में फूड सेफ्टी ऑफिसर वेद प्रकाश पूर्विया और नितेश गौतम की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

 

 

 

इसके अलावा रीको खेरदा स्थित पवन पेप्सी एजेंसी से रेडी टू सर्व बेवरेज और कार्बोनेटेड वाटर के भी 2 नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला जयपुर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद कई फल गोदामों का भी निरीक्षण किया और जांच की कि फलों को पकाने में प्रतिबंधित कार्बाइड का इस्तेमाल तो नहीं हो रहा। जांच में सभी जगह फलों को इथाइलीन गैस से पकाना पाया गया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

25 हजार की डिमांड, 15 हजार में डील… रि_श्वत लेते महिला JEN गिरफ्तार

झुंझुनूं: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) झुंझुनूं (Jhunjhunu) की टीम ने चिड़ावा (Chirawa) में बिजली विभाग …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !