कोटा: कोटा (Kota) कलेक्ट्रेट को सोमवार सुबह ब*म से उड़ाने की ध*मकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। कलेक्टर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर तमिल भाषा में एक संदिग्ध मेल आने के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया। सूचना मिलते ही एटीएस, ब*म निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर खाली करवाकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

हालांकि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल सिंघल ने बताया कि संदिग्ध ईमेल मूल रूप से सीकर कलेक्ट्रेट के लिए भेजा गया था, लेकिन सीसी में कोटा समेत कई अन्य स्थानों को भी शामिल किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की गई। कोटा कलेक्टर पीयूष समारिया ने बताया कि सुबह 9 बजे से पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
वहीं एडिशनल एसपी नियति शर्मा के मुताबिक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने हर हिस्से की बारीकी से जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फिलहाल स्थिति सामान्य है। गौरतलब है कि इससे पहले भी कोटा कलेक्ट्रेट और कोचिंग संस्थानों को ब*म से उड़ाने की धम*की भरे ईमेल मिल चुके हैं। तब भी जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया