Friday , 10 July 2026
Breaking News

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में शुक्रवार से बड़ा इजाफा हो गया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने नई दरें लागू कर दी हैं, जिसके बाद कई जिलों में पेट्रोल (Petrol Price) 109 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। राजधानी जयपुर में पेट्रोल अब 107.97 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं श्रीगंगानगर (Sriganganagar) , बीकानेर (Bikaner) और सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पेट्रोल (Petrol Price Hike) की कीमत 109.46 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है, जो संभवतः प्रदेश में सबसे ज्यादा है।

Petrol and diesel prices rise sharply in Rajasthan

इन जिलों में डीजल (Diesel Price Hike) भी बढ़कर 94.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश के हर जिले में पेट्रोल (Petrol Rate) और डीजल (Diesel Rate) की कीमतों में 3 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। जयपुर में पेट्रोल करीब 3.25 रुपए और डीजल 3.02 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। अचानक बढ़ी कीमतों से आम लोगों, वाहन चालकों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मध्य पूर्व (Middle East) में जारी तनाव के चलते आने वाले दिनों में ईंधन के दाम और बढ़ सकते हैं। गौरतलब है कि देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Hike) के दाम मार्च 2024 से स्थिर थे। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने जनता को राहत देते हुए 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। हालांकि, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियों के चलते कंपनियों ने कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Is this the drinking water arrangement Not a single drop of water for four months Sawai Madhopur Vikalp Times

क्या यही है पेयजल व्यवस्था? 4 महीने से एक बूंद पानी नहीं! अब कलेक्टर से लगाई गुहार

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिला मुख्यालय स्थित हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-1 में पिछले कई …

Ek Ped Maa Ke Naam Campaign Tree Plantation Program Held at RTU Kota Vikalp Times

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान : आरटीयू में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

कोटा: राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (Rajasthan Technical University) परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ (Ek …

Do you also drink energy drinks Then this news is for you Food Safety Baran Vikalp Times

क्या आप भी पीते हैं एनर्जी ड्रिंक, तो ये खबर आपके लिए है

बारां: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) के “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान के तहत …

Panchna Dam Update Administration on high alert internet suspended in Karauli and Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध विवाद: प्रशासन अलर्ट मोड पर, करौली-सवाई माधोपुर में इंटरनेट बंद

गंगापुर सिटी/करौली: राजस्थान (Rajasthan) के करौली (Karauli) जिले स्थित पांचना बांध (Panchna Dam) से पानी …

Will you meet me Just one message Online Friendship noida police 8 july vikalp times

‘मुझसे मिलोगे?’.. बस एक मैसेज और फिर जो हुआ, उसने होश उड़ा दिए!

नई दिल्ली/नोएडा: नोएडा (Noida) पुलिस ने सेक्टर-24 इलाके में चल रहे एक ऐसे संगठित गिरोह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !