नई दिल्ली: देशभर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price Hike) की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल (Petrol Price) 87 पैसे और डीजल (Diesel Price) 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल (Petrol) की कीमत 98.64 रुपये और डीजल (Diesel) की कीमत 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

एक सप्ताह के भीतर ईंधन (Fuel) की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। वहीं मुंबई में पेट्रोल (Petrol Price Hike) 107.59 रुपये और डीजल (Diesel Price Hike) 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई, जहां यह 109.70 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गया।
वहीं चेन्नई में पेट्रोल 104.49 रुपये और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे आम लोगों पर महंगाई का असर और बढ़ गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया