Thursday , 9 July 2026
Breaking News

पेंशन बंद होने से संकट में परिवार, दो बच्चों संग टापरी में रह रही विधवा

बारां: बारां (Baran) जिले के किशनगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत बांदा खुर्द में कई जरूरतमंद महिलाओं और बुजुर्गों की पेंशन लंबे समय से बंद होने का मामला सामने आया है। गणेश मोहल्ला स्थित बिलौदा रोड निवासी कांतिबाई सहरिया पिछले सात माह से विधवा पेंशन (Widow Pension) नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट से जूझ रही हैं। कांतिबाई ने बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ कच्ची टापरी में रहने को मजबूर हैं और परिवार का गुजारा पूरी तरह पेंशन पर निर्भर था।

 

Family in trouble due to pension stoppage, widow living in tent with two children in baran

 

उन्होंने ग्राम पंचायत और पंचायत समिति स्तर पर सभी दस्तावेज जमा करवाने के साथ केवाईसी प्रक्रिया भी पूरी कर दी, लेकिन इसके बावजूद पेंशन बंद पड़ी है। समस्या के समाधान के लिए महिला लगातार पंचायत, तहसील और बैंक बीसी के चक्कर काट रही है। पीड़िता ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) की सूची में नाम होने के बावजूद अब तक आवास स्वीकृत नहीं हुआ। आरोप है कि जिस जमीन पर वे रह रहे हैं उसे रेंज, चारागाह या राजस्व भूमि बताकर योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा।

 

 

 

इसी कारण कई सहरिया परिवार आज भी पक्के मकान से वंचित हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव की अन्य महिलाओं और बुजुर्गों की पेंशन भी लंबे समय से बंद है। ग्यारसी बाई को दो माह से विधवा पेंशन नहीं मिली, जबकि पाना बाई की वृद्धावस्था पेंशन और तुलसा बाई की विधवा पेंशन भी महीनों से बंद बताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बंद पेंशन जल्द शुरू कर पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए। वहीं विकास अधिकारी हर्ष महावर ने कहा कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Do you also drink energy drinks Then this news is for you Food Safety Baran Vikalp Times

क्या आप भी पीते हैं एनर्जी ड्रिंक, तो ये खबर आपके लिए है

बारां: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) के “शुद्ध आहार, मिलावट पर वार” अभियान के तहत …

Panchna Dam Update Administration on high alert internet suspended in Karauli and Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध विवाद: प्रशासन अलर्ट मोड पर, करौली-सवाई माधोपुर में इंटरनेट बंद

गंगापुर सिटी/करौली: राजस्थान (Rajasthan) के करौली (Karauli) जिले स्थित पांचना बांध (Panchna Dam) से पानी …

Will you meet me Just one message Online Friendship noida police 8 july vikalp times

‘मुझसे मिलोगे?’.. बस एक मैसेज और फिर जो हुआ, उसने होश उड़ा दिए!

नई दिल्ली/नोएडा: नोएडा (Noida) पुलिस ने सेक्टर-24 इलाके में चल रहे एक ऐसे संगठित गिरोह …

Major accident on Delhi-Mumbai Expressway ahead of Nitin Gadkari's visit kota Vikalp Times

नितिन गडकरी के दौरे से पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, 1 की मौ*त, 4 घायल

कोटा: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के प्रस्तावित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे …

Shocking revelation in RTI Questions raised over tree cutting in Sawai Madhopur Vikalp Times

RTI में चौंकाने वाला खुलासा: सवाई माधोपुर में पेड़ कटाई पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले में विकास कार्यों और अन्य कारणों से लगातार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !