नई दिल्ली: देशभर में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। आज शनिवार, 23 मई को पेट्रोल (Petrol Price) 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price) 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। वहीं, सीएनजी (CNG) के दामों में भी 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल (Petrol Rate) 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल (Diesel Rate) 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं सीएनजी (CNG Price) की कीमत बढ़कर 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। 15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब ईंधन (Fuel Price Hike) की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
इससे पहले 15 मई को पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Hike) के दामों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि 19 मई को करीब 90 पैसे की दूसरी बढ़ोतरी की गई थी। बताया जा रहा है कि मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी तनाव और तेल सप्लाई प्रभावित होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, जिसका असर भारत (India) में भी देखने को मिल रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया