Saturday , 25 July 2026
Breaking News

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले में संचालित “रास्ता खोलो अभियान” (Rasta Kholo Abhiyan) ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत वर्षों से बंद पड़े रास्तों को खोलकर किसानों, ग्रामीणों, विद्यार्थियों और पशुपालकों को बड़ी राहत प्रदान की जा रही है।

 

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

 

जिले में लंबे समय से अतिक्रमण और आपसी विवादों के कारण कई रास्ते अवरुद्ध थे, जिससे आमजन को आवागमन सहित विभिन्न आवश्यक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ता था। प्रशासन ने संवाद, सहमति और समझाइश के माध्यम से इन समस्याओं का समाधान करते हुए 1 मई से 8 जून 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान में 1,914 चिन्हित प्रकरणों में से 830 रास्ते खुलवाने में सफलता हासिल की है। अभियान की प्रगति की जिला कलक्टर स्वयं नियमित समीक्षा कर रहे हैं।

 

 

 

जिला, उपखंड और तहसील स्तर पर अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर प्रत्येक प्रकरण की सतत निगरानी की जा रही है, जिससे अभियान को लगातार गति मिल रही है। रास्ते खुलवाने के मामले में बौंली (Bonli) तहसील सबसे आगे रही, जहां 158 रास्ते बहाल किए गए। इसके अलावा खंडार (Khandar) में 97, मलारना डूंगर (Malarna Dungar) में 95, बामनवास (Bamanwas) में 87, चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) में 72, मित्रपुरा (Mitrapura) में 71, बरनाला (Barnala) में 64, गंगापुर सिटी (Gangapur City) में 58, वजीरपुर में 50, सवाई माधोपुर में 49 तथा तलावड़ा क्षेत्र में 29 रास्ते खुलवाए गए।

 

 

जिला कलक्टर काना राम ने कहा कि अभियान के तहत चिन्हित करीब दो हजार प्रकरणों में से लगभग 900 रास्तों का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने जिलेवासियों से 30 जून तक अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने और आपसी सहमति से शेष प्रकरणों के समाधान में सहभागिता निभाने की अपील की।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Social Media Telegram Whatsapp Instagram Kotwali Police Sawai Madhopur 24 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_ग गिरफ्तार, टेलीग्राम से चला रहे थे ‘मनी डबल’ रैकेट

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की कोतवाली थाना पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने पैसे डबल …

Cyber Rajasthan Police major action 24 July 2026 Vikalp Times

अब नहीं बचेंगे साइबर ठग! 1 लाख की ऑनलाइन ठ_गी पर तुरंत होगी कानूनी कार्रवाई

जयपुर: साइबर वित्तीय अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) ने बड़ा …

Bike Sangod Kota Rural Police News 24 july 26 Vikalp Times

नंबर प्लेट बदलकर बेचता था चोरी की बाइक, कोटा पुलिस ने ऐसे दबोचा शातिर चोर

कोटा: Kota ग्रामीण पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Amid the cucumber subsidy controversy, IAS Naresh Pal Gangwar has been appointed the new Education Secretary Vikalp Times

खीरा सब्सिडी विवाद के बीच IAS नरेश पाल गंगवार बनाए गए नए शिक्षा सचिव!

नई दिल्ली: द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 1994 बैच के राजस्थान (Rajasthan) कैडर …

Teachers' union firm Struggle to continue until issues are resolved Sawai madhopur Vikalp Times

शिक्षक संघ की दो टूक, समस्याओं के समाधान तक जारी रहेगा संघर्ष

सवाई माधोपुर: राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला शाखा सवाई माधोपुर (Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !