जैसलमेर / Jaisalmer : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पोकरण (Pokhran) में बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी भवानी सिंह चारण को 5 हजार रुपए की रि*श्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जारी विभागीय नोटिस को रफा-दफा करने और मामले का निस्तारण उसके पक्ष में करने के बदले रि*श्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने पर ACB ने सत्यापन कराया, जो सही पाए जाने के बाद जाल बिछाकर कार्रवाई की गई। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपए लिए, ACB टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं, उसके ठिकानों पर भी जांच और तलाशी की कार्रवाई की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया