Thursday , 11 June 2026
Breaking News

सीईओ गौरव बुड़ानिया का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एवं आईएएस (IAS) अधिकारी गौरव बुड़ानिया ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित हेल्थ कैफे का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध ऑटोमेटिक स्वास्थ्य जांच सुविधाओं और मशीनों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। इसके बाद सीईओ बुड़ानिया ने पंचायत समिति (Panchayat Samiti) मलारना डूंगर (Malarna Dungar) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

 

CEO Gaurav Budania conducts surprise inspection in malarna dungar panchayat samiti Vikalp Times

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में नरेगा कार्मिकों द्वारा कार्य के प्रति उदासीनता बरतने पर सीईओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने विकास अधिकारी नरेन्द्र मीना को संबंधित कार्मिकों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

 

सीईओ ने सम्पर्क पोर्टल एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत समिति कार्यालय को शीघ्र नए भवन में स्थानांतरित करने तथा रिकॉर्ड और पत्रावलियों को वर्षवार व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

 

 

जानकारी के अनुसार सीईओ गौरव बुड़ानिया का पंचायत समिति बामनवास (Bamanwas) क्षेत्र की भांवरा और अमावरा ग्राम पंचायतों के निरीक्षण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है, जहां वे विकास योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। सीईओ के इस निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक सक्रियता, जवाबदेही और सुशासन की झलक देखने को मिली। अधिकारियों और कर्मचारियों को जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए बेहतर सेवा प्रदायगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

State level meeting of IFWJ Rajasthan concluded in Abu Road Sawai Madhopur News Vikalp Times

आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश …

Major action in special campaign against vehicle modifications in sawai madhopur

मॉडिफाइड वाहनों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 184 चालान काटे 

सवाई माधोपुर / SawaiMadhopur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार परिवहन एवं सड़क सुरक्षा (Road …

Electric Current Khandar Sawai Madhopur Police 8 June 26 Vikalp Times

शटडाउन के दौरान करंट से बिजली कर्मचारी की मौ*त, 3 घंटे बाद बनी सहमति

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के खंडार (Khandar) उपखंड क्षेत्र में बिजली लाइन की मरम्मत …

Awareness rally organised in Sawai Madhopur on World Bicycle Day

सवाई माधोपुर में गूंजी साइकिल की घंटी, फिट इंडिया अभियान को मिला जोर

सवाई माधोपुर: विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) और फिट इंडिया साइकिल ऑन संडे (Fit …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !