नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (New Delhi) के गोविंदपुरी क्षेत्र स्थित तुगलकाबाद एक्सटेंशन में शुक्रवार तड़के एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग (Fire) लगने से तीन लोगों की मौ*त हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस (Delhi Police) के अनुसार आग लगने की सूचना तड़के करीब 2:24 बजे पीसीआर कॉल के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद पूरी इमारत धुएं से भर गई, जिससे कई लोग अंदर फंस गए। बचाव दल ने इमारत से आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए एम्स तथा सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से तीन लोगों की इलाज के दौरान मौ*त हो गई। मृ*तकों में 22 वर्षीय एक युवक और दो महिलाएं शामिल हैं।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग ग्राउंड फ्लोर पर बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग ने तेजी से फैलते हुए पास में खड़े दोपहिया वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रहे हैं। वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया