नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर सुरक्षा जांच को लेकर भारत (India) और बांग्लादेश (Bangladesh) के बीच नया विवाद सामने आया है। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान (Bangladesh Prime Minister Tarique Rahman) के करीबी सलाहकार (Consultant) डॉ. जाहिद उर रहमान (Dr. Zahed Ur Rahman) भारतीय महासागर रिम संघ (IORA) की 28वीं बैठक में भाग लेने नई दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन एयरपोर्ट पर लंबी सुरक्षा जांच के बाद नाराज होकर बिना बैठक में शामिल हुए वापस ढाका (Dhaka) लौट गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डॉ. जाहिद उर रहमान (Zahed Ur Rahman) से करीब ढाई घंटे तक पूछताछ और सुरक्षा जांच की गई। बाद में उन्हें भारत में प्रवेश की अनुमति दे दी गई, लेकिन उन्होंने बैठक में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया और वापस बांग्लादेश लौट गए। इस घटना के बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने ढाका में तैनात भारत के उप उच्चायुक्त पवन बधे को तलब कर आधिकारिक विरोध दर्ज कराया।
विदेश मंत्रालय ने घटना पर गहरी निराशा जताई और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बताया जा रहा है कि डॉ. जाहिद उर रहमान सामान्य बांग्लादेशी पासपोर्ट और दक्षेस (SAARC) वीजा पर यात्रा कर रहे थे। वह बांग्लादेश की राजनीति में एक प्रमुख टिप्पणीकार माने जाते हैं और वर्तमान में प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। फिलहाल इस घटनाक्रम को लेकर दोनों देशों के बीच राजनयिक स्तर पर चर्चा जारी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया