Monday , 3 August 2026
Breaking News

प्रेमी के प्यार में अंधी मां बनी बेटी की का*तिल, मासूम की ह*त्या कर श*व जंगल में फेंका, दोनों को उम्रकै*द

कोटा: कोटा (Kota) के अपर सेशन न्यायाधीश क्रम संख्या-2 (ADJ-2) ने चार वर्षीय बच्ची नंदनी की ह*त्या के मामले में उसकी मां (Mother) और प्रेमी (lover) को दोषी ठहराते हुए उम्रकै*द की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर 30-30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। फैसले के दौरान कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि दोषी महिला ने मातृत्व (Maternity) को शर्मसार किया है।

 

Mother love affair daughter kota jaipur news 19 June 26 Vikalp Times

 

अदालत ने कहा कि जब बच्चे अपनी मां के पास ही सुरक्षित नहीं हैं तो फिर वे कहीं भी सुरक्षित नहीं रह सकते। अपर लोक अभियोजक भारत सिंह आसावत के अनुसार, बोरखेड़ा निवासी सुमित यादव ने दिसंबर 2020 में बूढ़ादीत थाने में अपनी पत्नी टीना उर्फ पुष्पा और चार वर्षीय बेटी नंदनी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि टीना का एक रॉन्ग नंबर के जरिए प्रहलाद सहाय से संपर्क हुआ था, जो बाद में प्रेम संबंध (Lover Affair) में बदल गया।

 

 

 

प्रहलाद के कहने पर टीना अपनी बेटी को लेकर जयपुर (Jaipur) चली गई थी। 9 दिसंबर 2020 को नंदनी खेलते समय सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई। डॉक्टरों ने बच्ची को बड़े अस्पताल में दिखाने की सलाह दी, लेकिन इलाज पर खर्च से बचने के लिए टीना और प्रहलाद ने मिलकर बच्ची की गला द*बाकर ह*त्या कर दी। ह*त्या के बाद दोनों ने श*व को अलवर (Alwar) के सरिस्का जंगल क्षेत्र (Sariska) में फेंक दिया। पुलिस (Police) को मौके से केवल खोपड़ी और मोजे मिले थे।

 

 

 

बाद में डीएनए जांच से बच्ची की पहचान की पुष्टि हुई। करीब पांच महीने बाद पुलिस ने टीना को जयपुर के उदावाला गांव से बरामद किया। पूछताछ में पहले दोनों ने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद बच्ची की हत्या का राज खुल गया। इसके बाद पुलिस ने ह*त्या का मामला दर्ज कर जांच पूरी की और अदालत में चालान पेश किया। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकै*द की सजा सुनाई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

bed being swapped for VIP visit patient new medical college hospital kota Vikalp Times

VIP विजिट के लिए बेड बदलने का आरोप, मरीज की मौ_त के बाद कोटा अस्पताल में मचा बवाल

कोटा: न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (New Medical College Hospital, Kota) के मेडिकल आईसीयू (ICU) में …

Hariyalo Rajasthan Campaign Saplings distributed to students at Sherpur School Sawai Madhopur Vikalp Times

हरियालो राजस्थान अभियान: शेरपुर विद्यालय में विद्यार्थियों को बांटे गए पौधे

सवाई माधोपुर: राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) के “हरियालो राजस्थान” (Hariyalo Rajasthan) अभियान के तहत …

Now, get your LPG cylinder delivered in just 4 hours instead of 4-5 days Vikalp Times

अब 4-5 दिन नहीं, सिर्फ 4 घंटे में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर, ऐसे करें एक्सप्रेस बुकिंग

नई दिल्ली: अगर आपके घर में भी एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) का इस्तेमाल होता है, …

Dausa Railway Station Woman falls train rpf rescue 28 July 26 Vikalp Times

ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, RPF जवानों ने मौ_त के मुंह से निकाला

दौसा: राजस्थान (Rajasthan) के दौसा (Dausa) रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बरेली-न्यू …

Plastic 10 and 20 rupees notes to appear in India soon Government gives approval Vikalp Times

भारत में जल्द दिखेंगे प्लास्टिक के ₹10 और ₹20 के नोट! सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली: भारत (India) में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक (पॉलिमर) नोटों का …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !