कोटा: कोटा जंक्शन (Kota Junction) पर प्लेटफॉर्म नंबर-4 के पुनर्विकास कार्य के चलते रेलवे प्रशासन (Railway Administration) ने 4 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक 15 दिन का ब्लॉक घोषित किया है। इस दौरान कई ट्रेनों (Train) के प्लेटफॉर्म बदले जाएंगे, कुछ ट्रेनों का संचालन सोगरिया स्टेशन से होगा, जबकि कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। रेलवे (Indian Railways) ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में कोई भी ट्रेन निरस्त नहीं की जाएगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि निर्माण कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान में 10 से 15 मिनट तक की देरी हो सकती है। यात्रियों से यात्रा (Travel By Train) से पहले ट्रेन का प्लेटफॉर्म और समय स्टेशन (Railway Station Kota) के डिस्प्ले बोर्ड, उद्घोषणा प्रणाली, पूछताछ काउंटर या NTES ऐप पर जांचने की अपील की गई है।
इन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे:
ब्लॉक अवधि के दौरान 19811, 19814, 19808, 12181, 12182, 61613, 11603, 22982, 13237, 13239, 13238 और 13240 का संचालन प्लेटफॉर्म नंबर-3 से किया जाएगा। वहीं 12060 का संचालन प्लेटफॉर्म नंबर-2 से होगा। आवश्यकता पड़ने पर अन्य ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में भी बदलाव किया जा सकता है।
दो एक्सप्रेस ट्रेनें कोटा जंक्शन नहीं आएंगी:
14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस (Bhopal Jodhpur Express) और 14813 जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस (Jodhpur Bhopal Express) 4 से 18 जुलाई तक गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया मार्ग से संचालित होंगी। इस दौरान दोनों ट्रेनें कोटा जंक्शन (Kota Railway Station) नहीं आएंगी और उनका निर्धारित ठहराव सोगरिया स्टेशन पर रहेगा।
तीन ट्रेनों का समापन सोगरिया स्टेशन पर:
19812 इटावा–कोटा एक्सप्रेस (Etawah – Kota Express) (4 से 17 जुलाई), 22984 इंदौर–कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (Indore Kota Superfast Express Train) (4 से 18 जुलाई) और 61634 बीना–कोटा मेमू (Bina kota memu Train) (4 से 18 जुलाई) का समापन कोटा जंक्शन के बजाय सोगरिया स्टेशन (Sogariya Railway Station) पर किया जाएगा।
कोटा–बीना मेमू सोगरिया से चलेगी:
61633 कोटा–बीना मेमू 4 से 18 जुलाई तक कोटा जंक्शन की जगह सोगरिया स्टेशन से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय से पहले स्टेशन पहुंचें और ट्रेन से जुड़ी ताजा जानकारी की पुष्टि अवश्य कर लें।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया