कोटा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने शनिवार को चंबल गार्डन (Chambal Garden Kota) और किशोरपुरा मुक्तिधाम के करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लगभग 50 वर्ष पुराने चंबल गार्डन (Chambal Garden) को आधुनिक सुविधाओं के साथ नया स्वरूप दिया जाएगा, जिससे यह आने वाले दो वर्षों में राजस्थान (Rajasthan) के प्रमुख पर्यटन (Tourism) स्थलों में शामिल होगा।

ओम बिरला (OM Birla) ने कहा कि चंबल नदी (Chambal River), भीतरिया कुंड और आधुनिक पर्यटन सुविधाओं के विकास से कोटा (Kota) की नई पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि शहर अब केवल शिक्षा का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि पर्यटन, स्वास्थ्य, खेल, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा।
उन्होंने बताया कि कोटा में नेचुरल हेल्थ सिटी, योग एवं आयुर्वेद सेवाओं, ट्रिपल आईटी विस्तार, पशु चिकित्सा महाविद्यालय, कृषि प्रोसेसिंग प्लांट और खेल अधोसंरचना जैसी परियोजनाओं पर भी काम किया जा रहा है, जिससे युवाओं और किसानों को नए अवसर मिलेंगे।
कनेक्टिविटी को लेकर उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Express Way), अटल एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, मजबूत रेल नेटवर्क और वर्ष 2027 तक प्रस्तावित एयर कनेक्टिविटी से कोटा-बूंदी क्षेत्र प्रदेश के सबसे बेहतर कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में शामिल होगा। साथ ही चंबल रिवर फ्रंट, मुकुंदरा अभयारण्य, रामगढ़ अभयारण्य, संविधान पार्क, वैदिक पार्क और दिव्यांगजन पार्क जैसी परियोजनाएं पर्यटन को नई गति देंगी।
कार्यक्रम में स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा (Jhabar Singh Kharra) ने कहा कि चंबल गार्डन का पुनर्विकास केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि कोटा को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में आने वाले वर्षों में कोटा देश के प्रमुख पर्यटन, चिकित्सा और विकासशील शहरों में अपनी अलग पहचान बनाएगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया