Friday , 17 July 2026
Breaking News

घुटना प्रत्यारोपण में नई क्रांति, सेविका हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत

सवाई माधोपुर: चिकित्सा (Medical) क्षेत्र में तकनीकी विकास (Technological development) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपेक्स रणथंभौर सेविका हॉस्पिटल (Apex Ranthambore Sevika Hospital) में पूरे संभाग क्षेत्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक (Robotic Technology) से सर्जरी (Surgery) की सुविधा शुरू की जा रही है। शुरुआत घुटना प्रत्यारोपण (Knee replacement) सर्जरी से होगी। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि इस तकनीक से कम चीरा, कम समय और अधिक सटीकता के साथ ऑपरेशन संभव होगा।

 

A new revolution in knee replacement, Robotic surgery launched at Sevika Hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

 

अस्पताल के केंद्र अधीक्षक अभिमन्यु सिंह ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी चिकित्सा क्षेत्र में एक नई क्रांति है। इस तकनीक के माध्यम से मरीजों की सर्जरी अधिक सुरक्षित, सटीक और कम समय में की जा सकेगी। फिलहाल इसका उपयोग घुटना प्रत्यारोपण में किया जाएगा, जबकि भविष्य में अन्य प्रकार की सर्जरी भी रोबोटिक तकनीक से किए जाने की योजना है।

इस अत्याधुनिक सुविधा का शुभारंभ रणथंभौर (Ranthambore) के मुख्य वन्यजीव संरक्षक शारदा प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में अपेक्स जयपुर (Jaipur) के वरिष्ठ हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु खींचड़ ने कहा कि लोगों के मन में अक्सर यह भ्रम रहता है कि रोबोट द्वारा सर्जरी करना जटिल प्रक्रिया है, जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है। उन्होंने बताया कि रोबोट केवल सर्जन की सहायता करता है और सर्जरी पूरी तरह विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी एवं नियंत्रण में होती है। विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों में यह तकनीक जोखिम को कम करने, अधिक सटीक ऑपरेशन करने और तेजी से रिकवरी में मददगार साबित होती है।

सेविका हॉस्पिटल के वरिष्ठ हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. कांता प्रसाद ने बताया कि अस्पताल में अब तक कई सफल घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण किए जा चुके हैं। रोबोटिक तकनीक के जुड़ने से अब सर्जरी और अधिक सटीक, सुरक्षित तथा मरीज के लिए कम पीड़ादायक होगी। इससे ऑपरेशन के दौरान कम ऊतक क्षति होगी और मरीज पहले की तुलना में कम समय में सामान्य जीवन में लौट सकेगा।

कार्यक्रम में अस्पताल के सभी चिकित्सकों के साथ अपेक्स के मैनेजिंग पर्सन श्योकत अली, नावेद खान, अशरफ कागजी, राजेश लक्षकार, देवेंद्र श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

IFWJ Sawai Madhopur appoints four Assembly constituency in-charges Vikalp Times

सवाई माधोपुर: आईएफडब्ल्यूजे ने नियुक्त किए चार विधानसभा प्रभारी

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (Indian Federation of Working Journalists) जिला इकाई …

PM Narendra Modi will be inaugurate the redeveloped Gangapur City railway station on July 17 Vikalp Times

17 जुलाई को पीएम मोदी करेंगे पुनर्विकसित गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन का लोकार्पण 

सवाई माधोपुर/गंगापुर सिटी: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) …

A license is now mandatory for wedding catering in Sawai Madhopur Vikalp Times

अब शादी में कैटरिंग करने से पहले लाइसेंस जरूरी, नहीं तो पड़ सकती है भारी

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले में शादी-विवाह, धार्मिक और अन्य सार्वजनिक आयोजनों में …

New executive committee of Bharat Vikas Parishad's Hamir branch announced Sawai Madhopur Vikalp Times

भारत विकास परिषद हम्मीर शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित, राजेश गोयल बने अध्यक्ष

सवाई माधोपुर / Sawai Madhopur: भारत विकास परिषद (Bharat Vikas Parishad) हम्मीर शाखा का दायित्व …

Naresh Meena Tonk sdm slap case court udpate Rajasthan 14 July 26 Vikalp Times

नरेश मीणा फिर जाएंगे जेल! SDM थप्पड़_कांड में जमानत रद्द

टोंक: देवली-उनियारा (Deoli-Uniara) उपचुनाव (By-Election) के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मा_रने के चर्चित मामले में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !