Thursday , 30 July 2026
Breaking News

VIP विजिट के लिए बेड बदलने का आरोप, मरीज की मौ_त के बाद कोटा अस्पताल में मचा बवाल

कोटा: न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (New Medical College Hospital, Kota) के मेडिकल आईसीयू (ICU) में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज की मौ_त के बाद गुरुवार को अस्पताल में जमकर हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही और वीआईपी विजिट (VIP Visit) के नाम पर बेड बदलने का आरोप लगाया। वहीं रेजिडेंट डॉक्टरों (Resident Doctors) ने परिजनों पर डॉक्टर के साथ मा_रपीट और गा_ली-ग_लौज करने का आरोप लगाया। घटना के बाद पुलिस (Kota Police) मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

bed being swapped for VIP visit patient new medical college hospital kota Vikalp Times

जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय रामपुरा निवासी अमर सिंह पिछले 6-7 दिनों से न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोटा (Kota) के मेडिकल आईसीयू में भर्ती थे। उन्हें लकवे (Paralysis) के साथ निमोनिया (Pneumonia) की भी शिकायत थी। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान उनकी मौ_त हो गई।

परिजनों का आरोप- वीआईपी विजिट के नाम पर बदला गया बेड:

मृ_तक के परिजनों का आरोप है कि बुधवार रात अस्पताल प्रशासन ने वीआईपी विजिट का हवाला देते हुए आईसीयू का नंबर-1 बेड खाली रखने की बात कही और अमर सिंह को दूसरे बेड पर शिफ्ट कर दिया। परिजनों का कहना है कि बेड बदलने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, उन्हें सांस लेने में दिक्कत और ठंड महसूस होने लगी। स्टाफ से एसी कम करने और मरीज पर ध्यान देने का अनुरोध किया गया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।

मृ_तक के दामाद मुकेश ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर अस्पताल स्टाफ ने सहयोग नहीं किया। बाद में उनके बेटे शक्ति ने नाराजगी जताई तो विवाद बढ़ गया और पुलिस उसे थाने ले गई।

डॉक्टरों का आरोप- रेजिडेंट से की मा_रपीट:

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन, कोटा के अध्यक्ष डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया कि मरीज की मौ_त के बाद परिजनों ने रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. अर्पित सिंघल और अन्य डॉक्टरों के साथ गा_ली-ग_लौज की तथा मा_रपीट की। उनका कहना है कि संबंधित डॉक्टर का मरीज के इलाज से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं था क्योंकि मरीज दूसरी यूनिट में भर्ती था। घटना को लेकर अस्पताल अधीक्षक को शिकायत दी गई है।

अस्पताल अधीक्षक बोले- डॉक्टर के साथ हाथापाई गलत:

अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशुतोष शर्मा ने बताया कि घटना सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच हुई। रेजिडेंट डॉक्टर मेडिकल आईसीयू में राउंड ले रहे थे, तभी मरीज के परिजनों ने डॉक्टर के साथ हाथापाई की। उन्होंने कहा कि डॉक्टर मरीजों के इलाज के लिए 24 घंटे कार्य करते हैं और ऐसी घटनाएं चिकित्सकों का मनोबल गिराती हैं। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

कुछ समय के लिए बाधित रही सेवाएं:

घटना के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ ने कुछ समय के लिए कार्य भी रोक दिया। अस्पताल परिसर में हुए विवाद का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Plastic 10 and 20 rupees notes to appear in India soon Government gives approval Vikalp Times

भारत में जल्द दिखेंगे प्लास्टिक के ₹10 और ₹20 के नोट! सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली: भारत (India) में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक (पॉलिमर) नोटों का …

Lalsot Dausa Electricity Shock worker accident brother 28 July 26 Vikalp Times

छोटे भाई की मौत का सदमा नहीं सह पाया बड़ा भाई, एक साथ उठीं दोनों की अर्थियां

दौसा: राजस्थान (Rajasthan) के दौसा (Dausa) जिले के लालसोट (Lalsot) क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे …

Bus Sub inspector Suresh chand sharma suspend kota rural police 28 july 26 Vikalp Times

वर्दी हुई शर्मसार! चलती बस में युवती से छेड़छाड़, आरोपी SI सस्पेंड

कोटा: कोटा (Kota) में चलती बस (Bus) में एक युवती से कथित छे_ड़छाड़ के मामले …

I have nothing to do with blending ethanol into petrol Nitin Gadkari Vikalp Times

“पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने से मेरा कोई लेना-देना नहीं” – नितिन गडकरी

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister for Road Transport …

Kota rural police big action in kanwas dara railway station 26 july 26 vikalp times

भूसे के नीचे छिपी मिली करोड़ों की श_राब, कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कोटा: कोटा (Kota) ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत अ_वैध श_राब त_स्करी के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !