सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Thana Police Sawai Madhopur) ने ज्वेलर लू_टकांड के फरार मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। पुलिस (Sawai Madhopur Police) ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी 28 वर्षीय लोकेश कुमार मीना पुत्र रामेश्वर मीणा, उम्र 28 वर्ष, निवासी जोड़ली, सपोटरा, जिला करौली (Karauli) को जयपुर (Jaipur) के जगतपुरा से गिरफ्तार किया। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।

सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मेत्रेयी (Sawai Madhopur Sp IPS Jyeshtha Maitrei) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional Sp Sawai Madhopur) विजय सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक (शहर) (CO City Sawai Madhopur) राजेन्द्र कुमार मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
कर्ज में डूबा था मास्टरमाइंड, आसान पैसे के लिए बनाई लू_ट की योजना:
पुलिस (Police) जांच में सामने आया कि आरोपी लोकेश कुमार मीणा भारी आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान था। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए उसने आसान तरीके से बड़ी रकम हासिल करने की योजना बनाई और इसी उद्देश्य से ज्वेलरी व्यवसायियों की रेकी शुरू कर दी।
आरोपी ने कई दिनों तक एक ज्वेलर की गतिविधियों पर नजर रखी। उसने यह पता लगाया कि ज्वेलर (Jeweller) कब दुकान बंद करता है, किस रास्ते से घर जाता है, उसके पास कितना माल और नकदी रहती है तथा वारदात के लिए कौन-सा स्थान सबसे उपयुक्त रहेगा। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ बैठक कर पूरी योजना बनाई और प्रत्येक आरोपी की भूमिका पहले से तय कर दी। वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन की भी पहले से व्यवस्था कर ली गई थी ताकि घटना के बाद सभी आरोपी आसानी से फरार हो सकें।
पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं पांच आरोपी:
- आशीष सेन (21) पुत्र महावीर, निवासी अरनिया, गंगापुर सदर ( Gangapur City), जिला सवाई माधोपुर।
- रवि पुत्र हेमराज मीना (20), निवासी पट्टी कलाँ, बामनवास (Bamanwas), जिला सवाई माधोपुर।
- दिलखुश मीना (23) पुत्र चेतराम, निवासी गढ़खेड़ा, जिला करौली।
- अशोक कुमार मीना (23) पुत्र रामेश्वर मीणा, निवासी जोड़ली, सपोटरा, जिला करौली।
- प्रशांत कांवटिया (22) पुत्र मुकेश कुमार, निवासी बजरंग कॉलोनी, जगतपुरा, जयपुर (स्कॉर्पियो वाहन मालिक)।
पुलिस वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी पहले ही बरामद कर चुकी है।
ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 को ज्वेलर दिनेश गोयल इन्द्रा कॉलोनी स्थित अपनी दुकान बंद कर रात करीब 7:45 बजे मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। इसी दौरान मानटाउन स्थित बालिका विद्यालय के पास चार बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर उन्हें नीचे गिरा दिया। आरोपियों ने उनका बैग छीन लिया, जिसमें करीब 26 ग्राम सोने (Gold) के आभूषण और 1.30 लाख नकद थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी, जिसमें अब मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के साथ बड़ी सफलता मिली है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया