Saturday , 1 August 2026
Breaking News

गर्भ में लड़का या लड़की? मोबाइल से बताने वाला नर्सिंग होम संचालक गिरफ्तार

जोधपुर: Jodhpur में पीसीपीएनडीटी (PCPNDT) सेल और पुलिस (Jodhpur Police) की संयुक्त कार्रवाई में एक निजी नर्सिंग होम (Nursing Home) संचालक को कथित रूप से अ_वैध भ्रूण लिंग जांच करते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन (Portable Ultrasound Machine) को मोबाइल (Mobile) फोन से कनेक्ट कर एप के जरिए सोनोग्राफी (Sonography) की तस्वीरें देखकर गर्भ में पल रहे शिशु का लिंग बताता था। आरोपी के खिलाफ लंबे समय से भ्रूण लिंग परीक्षण कराने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद टीम ने डिकॉय ऑपरेशन की योजना बनाई।

 

Boy or girl PCPNDT Nursing home operator mobile phone Jodhpur News Vikalp Times

 

 

सीएमएचओ डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि बनाड़ स्थित श्री सागर नर्सिंग होम के संचालक ओम प्रकाश चौधरी के खिलाफ पीसीपीएनडीटी सेल को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की जानकारी जिला कलक्टर (Jodhpur Collector Alok Ranjan) आलोक रंजन को दी गई, जिसके बाद विशेष टीम गठित कर आरोपी पर निगरानी शुरू की गई।

आरोपी को पकड़ने के लिए पीसीपीएनडीटी टीम ने प्रतापगढ़ से एक गर्भवती महिला (Pregnanat Woman) को बुलाकर डिकॉय ऑपरेशन किया। महिला ने आरोपी से संपर्क किया, जिसने उसे 30 जुलाई को पावटा बुलाया। महिला के साथ एक पुलिसकर्मी उसके पति बनकर गया। आरोपी दोनों को अपनी गाड़ी में बैठाकर नर्सिंग होम की ओर रवाना हुआ, लेकिन रास्ते में महिला के पति बने पुलिसकर्मी को उतार दिया और महिला को नर्सिंग होम ले गया। वहां कथित रूप से भ्रूण लिंग परीक्षण करते समय पहले से निगरानी कर रही टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने गर्भवती महिला से भ्रूण लिंग परीक्षण के बाद 50 हजार रुपये लिए थे। कार्रवाई के दौरान टीम ने नकद राशि, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और अन्य उपकरण जब्त किए। पूछताछ में पता चला कि आरोपी एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन को मोबाइल फोन से कनेक्ट कर विशेष एप के माध्यम से सोनोग्राफी की तस्वीरें देखता था और उसी आधार पर गर्भ में पल रहे शिशु का लिंग बताता था।

आरोपी ओम प्रकाश चौधरी को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पीसीपीएनडीटी सेल अब यह जांच कर रही है कि आरोपी कब से इस अ_वैध गतिविधि में शामिल था, उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा उसका नेटवर्क कितना बड़ा है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, प्रमुख शासन सचिव (स्वास्थ्य) गायत्री राठौड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. जोगाराम, पीसीपीएनडीटी प्रोजेक्ट निदेशक सोनल मीणा, अतिरिक्त निदेशक अंजली अजीत जोरवाल तथा जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशन में की गई। डिकॉय ऑपरेशन में जयपुर पीबीआई थाना की निरीक्षक प्रीति चैची, संतोष शर्मा, सब-इंस्पेक्टर द्वारका प्रसाद, जोधपुर पीसीपीएनडीटी समन्वयक सरला दाधीच, पाली के महेश कुमार सहित राज्य एवं जिला स्तर की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Hariyalo Rajasthan Campaign Saplings distributed to students at Sherpur School Sawai Madhopur Vikalp Times

हरियालो राजस्थान अभियान: शेरपुर विद्यालय में विद्यार्थियों को बांटे गए पौधे

सवाई माधोपुर: राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) के “हरियालो राजस्थान” (Hariyalo Rajasthan) अभियान के तहत …

Now, get your LPG cylinder delivered in just 4 hours instead of 4-5 days Vikalp Times

अब 4-5 दिन नहीं, सिर्फ 4 घंटे में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर, ऐसे करें एक्सप्रेस बुकिंग

नई दिल्ली: अगर आपके घर में भी एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) का इस्तेमाल होता है, …

Dausa Railway Station Woman falls train rpf rescue 28 July 26 Vikalp Times

ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, RPF जवानों ने मौ_त के मुंह से निकाला

दौसा: राजस्थान (Rajasthan) के दौसा (Dausa) रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बरेली-न्यू …

Plastic 10 and 20 rupees notes to appear in India soon Government gives approval Vikalp Times

भारत में जल्द दिखेंगे प्लास्टिक के ₹10 और ₹20 के नोट! सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली: भारत (India) में जल्द ही ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक (पॉलिमर) नोटों का …

Education of 430 female students at risk PWD declares 14 out of 17 classrooms unsafe in Government Girls' Higher Secondary School Soorwal Sawai Madhopur Vikalp Times

430 छात्राओं की पढ़ाई पर संकट! PWD ने 17 में से 14 कक्ष बताए असुरक्षित

सवाई माधोपुर: सूरवाल स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (Government Girls’ Higher Secondary School, Soorwal, …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !