विश्व जल दिवस का आयोजन आज मंगलवार को रणथम्भौर रोड़ स्थित होटल राज पैलेस में प्रातः 10 बजे से किया जायेगा।

अधीक्षण अभियन्ता एवं सदस्य सचिव जिला जल स्वच्छता मिशन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सीताराम मीना ने बताया कि कार्यक्रम में पानी बचाने के लिये जन जागरूकता, पानी के अपव्यय को रोकने, जल संरक्षण, जल जीवन मिशन में सामुदायिक भागीदारी और वर्षा जल संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया