भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर की टीम ने भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे बांधे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा आशा शर्मा ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत मोर्चा की टीम ने गुलाब बाग जाकर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के पत्रक भी वितरित किए गए तथा महिलाओं से संबंधित योजनाओं को विस्तारपूर्वक समझाया गया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री सीमा गौतम, जिला मंत्री सावित्री शर्मा, जिला मंत्री कृष्णा गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ता कनकलता गौतम, सीमा अग्रवाल, शोभा जैन, फूला देवी, कमला देवी, राधा असनानी, उर्मिला रानी जैन सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया