Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर में जन्मे आईएएस राजेश वर्मा होंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव

राजस्‍थान के सवाई माधोपुर के बेटे आईएएस राजेश वर्मा को केंद्र में अहम जिम्‍मेदारी सौंपी है। राजेश वर्मा अब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव के रूप में सेवाएं देंगे। इस पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गत गुरुवार को सीनियर आईएएस अफसर राजेश वर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव के पद पर नियुक्‍त किया गया हैं।

 

बता दें कि राजेश वर्मा राजस्‍थान के सवाई माधोपुर जिले के रहने वाले ओडिशा कैडर के आईएएस अफसर हैं। फिलहाल वर्मा मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्‍त करने वाले वर्तमान में केंद्रीय कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के सचिव के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन अब ये अपने नए कार्यभार में कपिल देव त्रिपाठी का स्थान लेंगे।

 

Rajesh Verma to be Secretary to President Draupadi Murmu

 

उल्‍लेखनीय हैं कि वर्ष 1987 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश वर्मा गत जुलाई 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इससे पहले इन्‍होंने ओडिशा में कई अहम पदों पर कार्य किया है, उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के प्रधान सचिव और ओडिशा सरकार के ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के रूप में भी काम करना शामिल है।

 

राजस्‍थान के सवाई माधोपुर जिले में 1 सितंबर 1964 को जन्‍मे राजेश वर्मा ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन करने बाद यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी प्रारंभ की थी। 1987 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अफसर बने है। इन्‍हें ओडिशा में बतौर कलेक्‍टर साल 1993 ढेंकानाल जिले में प्रथम नियुक्ति मिली है। दूसरी बार ये गंजाम जिले के जिला कलेक्‍टर के रूप में कार्य किया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !