देर शाम सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर एक 8 वर्षीय किशोर को लावारिस अवस्था में घूमता देख आरपीएफ ने दस्तयाब कर लिया। सूचना मिलने के बाद चाइल्डलाइन टीम के कपिल स्वर्णकार स्टेशन पहुंचे और बच्चे को डीडी एंट्री करवाकर अपने संरक्षण में लिया। ऑफिस लाकर बच्चे से परामर्श किया तो बालक ने बताया कि वह पत्रकार कॉलोनी जयपुर का रहने वाला है और घर से नाराज होकर ट्रेन में बैठकर सवाई माधोपुर आ पहुंचा है।

परामर्श के बाद बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे मर्सी आश्रय गृह में अस्थाई तौर पर आवासित कराया गया है। वहीं चाइल्डलाइन टीम ने बालक के मिलने की सूचना उसके परिजनों को दे दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया