Tuesday , 10 March 2026
Breaking News

माथुर वैश्य युवादल राजस्थान मण्डल कार्यकारिणी की बैठक का हुआ आयोजन

माथुर वैश्य युवादल राजस्थान मण्डल कार्यकारिणी की बैठक आज गुरुवार को मण्डल प्रमुख हरीश कुमार मथुरिया की अध्यक्षता में निज निवास पर हुई। युवादल मण्डल सचिव बनवारी लाल मथुरिया ने बताया कि माथुर वैश्य महासभा के केंद्रीय युवादल के नेतृत्व में दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह में आगरा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता की व्यवस्था हेतु बैठक में परिचर्चा की गई। खेलकूद संयोजक हरीश कुमार अकॉउंटेंट ने बताया कि क्रिकेट, दौड़, बेडमिंटन और शतरंज प्रतियोगिता के लिए राजस्थान मण्डल से खिलाड़ी भाग लेंगे जिसकी सूचना 25 नबम्बर तक भिजवानी है।

 

Mathur Vaishya Yuvadal Rajasthan Mandal executive meeting organized in khandar

 

इस हेतु युवादल राजस्थान मण्डल के वरिष्ठ पदाधिकारी खिलाड़ियों की प्रतिभा के अनुसार चयन करेंगे। परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मुख्य संरक्षक शिवदयाल मथुरिया ने सभी खिलाड़ियों की निश्चित शुल्क निर्धारण करने हेतु व खेल नियमों की पालना करने वाले खिलाड़ियों का पंजीयन करने महेश कुमार मथुरिया ने धन संग्रह व आय व्यय का लेखा जोखा दुरुस्त रखने, आशीष गुप्ता ने टीम की यूनिफार्म अपने स्तर पर तैयार रखने व नियमित अभ्यास पर विचार रखे और कृष्ण बिहारी मथुरिया ने आगरा जाने आने की यातायात व्यवस्था हेतु संख्या निर्धारित करनी चाहिए। इस दौरान बैठक में केशव मथुरिया, नरेन्द्र मथुरिया एवं गोविन्द करीरा सहित कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Modi government took a big decision regarding the supply of LPG.

मोदी सरकार ने एलपीजी की सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली: देश में एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने तेल रिफाइनरियों …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !