Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

एसीबी ने की परिवहन विभाग के उड़नदस्ते की आकस्मिक चैकिंग, 75 हजार रुपये की संदिग्ध राशि बरामद

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की भरतपुर इकाई द्वारा 19 मई को जयपुर-भरतपुर हाइवे पर लुधावई टोल प्लाजा पर कार्यवाही करते हुये परिवहन विभाग के उड़नदस्ते पर आकस्मिक चैकिंग कर कार्मिकों के कब्जे से 75 हजार रुपये से अधिक की संदिग्ध राशि बरामद की है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डाॅ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की भरतपुर इकाई को एक गोपनीय शिकायत मिली थी कि परिवहन विभाग के उड़नदस्ते द्वारा जयपुर-भरतपुर हाइवे पर लुधावई टोल प्लाजा एवं अन्य स्थानों पर आने-जाने वाले ट्रकों से अवैध वसूली की जाती है।

 

ACB did surprise checking of flying squad of transport department

 

जिस पर एसीबी भरतपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरवीजन में एसीबी की भरतपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर मय टीम के आकस्मिक चैकिंग की कार्यवाही करते हुए परिवहन विभाग के उड़नदस्ते की गाड़ी से 75 हजार रूपये से अधिक की अवैध राशि बरामद की है। मौके पर उपस्थित मिले संदिग्ध मनोज कुमार सिंघल परिवहन निरीक्षक, परिवहन कार्यालय भरतपुर, ओम प्रकाश, कुंवरसिंह, दाउदयाल, यदुवीर सिंह, कुमरपाल सभी संविदा सुरक्षाकर्मी एवं राकेश कुमार (प्राईवेट व्यक्ति) से संदिग्ध राशि के बारे में पूछताछ की जा रही है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

5 MVA power transformers installed at Bhedola and Balariya GSS Chauth ka barwara sawai madhopur Vikalp Times

अब नहीं होगी लो-वोल्टेज की टेंशन! चौथ का बरवाड़ा में बिजली व्यवस्था हुई अपग्रेड

सवाई माधोपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) ने चौथ का …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !