Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जलदाय विभाग की मेहरबानी, आधा समय मिल रहा पानी

इस भीषण गर्मी में जहां लोगों को पानी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। वहीं विभाग द्वारा इसमें कटौती करना शुरू कर दिया जाता है। इसके कारण पूरे जिला मुख्यालय पर पेयजल का संकट गहराता जा रहा है। वहीं जलदाय विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा जिला कलेक्टर के निर्देशों की कोई पालना होती नजर नहीं आ रही है। लोगों का कहना है कि पानी समय से नहीं देना और पूरा नहीं देने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है। जिला मुख्यालय पर हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी सेक्टर एक में शीतला पार्क के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि गर्मी का मौसम आते ही नल जल सप्लाई का समय परिवर्तन कर दिया गया था। जिसके तहत प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक नल में एक घंटा पानी सप्लाई किया जाता था। इस दौरान प्रातः 6 बजे से 6.30 बजे तक लाइट की कटौती भी रहती थी।

 

Thanks to the water supply department, water is available half the time

 

लेकिन पिछले एक पखवाड़े से पानी में बिजली के साथ ही पानी में भी कटौती कर दी गई है। लोगों ने बताया कि जलदाय विभाग के कर्मचारियों की महरबानी से कुछ दिन से लाइट तो ठीक 6 बजे चली जाती है लेकिन नलों में पानी करीब 6.15 बजे आता है। इसके बाद 6.30 बजे लाइट आने के बाद लगभग केवल दस 15 मिनट में पानी बन्द कर दिया जाता है। ऐसे में एक घन्टे की जगह केवल आधा घंटा नल आ रहे हैं। जिस कारण आम लोग पीने का पानी भी नहीं भर पा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने एक घन्टे नलों में पानी सप्लाई की मांग की है। जिससे पेयजल संकट की समस्या का समाधान हो सके। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर प्रति सप्ताह आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हैं लेकिन जलदाय विभाग के अधिकारी कर्मचारी उन पर कितना अमल करते हैं यह प्रतिदिन गहराती पेयजल समस्या से देखा जा सकता है।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

 

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !