Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बच्चों के मंगल स्वास्थ्य को लेकर चल रहा स्टॉप डायरिया अभियान

सवाई माधोपुर: गर्मी, मानसून के मौसम और बाढ, प्राकृतिक आपदा के दौरान डायरिया की संभावित उच्च घटनाओं से निपटने के लिए राज्य में स्टॉप डायरिया अभियान की शुरूआत की गई है। एक जुलाई से शुरू किए गए इस अभियान के तहत डायरिया की रोकथाम, सफाई और ओआरएस से रखें अपना ध्यान, थीम पर विभिन्न गतिविधियां 31 अगसत, 2024 तक आयोजित होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा ने बताया कि इस अभियान में मुख्य फोकस 0 से 5 वर्ष तक की आयु वर्ग के नौनिहाल हैं, जिन्हें घर जाकर जिंक की गोली और ओआरएस का घोल दिया जाना शुरू किया गया है।

 

 

 

स्टॉप डायरिया अभियान का उद्धेश्य दस्त के कारण होने वाली शिशु मृत्यु को शून्य करना है। इस अभियान के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जानी है। आशा सहयोगिनी द्वारा 5 वर्ष से छोटे बच्चों के घर जाकर जिंक की गोली और ओआरएस उपलब्ध करवाया गया। इस दौरान दस्त होने की स्थिति में ओआरएस तथा जिंक का उपयोग प्रारम्भ करने की सलाह दी जाएगी। प्रत्येक चिकित्सा संस्थान, मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जिला/उप जिला/सेटेलाइट अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आयुष्मान आरोग्य मन्दिर तथा आंगनबाडी केन्द्रों में डायरिया प्रबंधन व ओआरएस व जिंक के उपयोग की सही विधि सिखाने हेतु ओआरएस जिंक कॉर्नर स्थापित किए जा रहे हैं।

 

 

Stop Diarrhea campaign going on for the good health of children in sawai madhopur

 

 

 

समुदाय स्तर पर, ओपीडी में एवं आईपीडी में दस्त रोग का प्रबंधन एवं उपचार हेतु निर्धारित उपचार प्लान ए, बी, सी के अनुसार जाना है। स्टॉप डायरिया अभियान के तहत राज्य में दस्त से पीड़ित बच्चों में ओआरएस और जिंक के उपयोग का उच्च कवरेज सुनिश्चित करना, पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में दस्त की रोकथाम और प्रबंधन के लिए देखभाल करने वालों में उचित व्यवहार विकसित करना, उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों (मलिन बस्तियों, सूखा/बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र) और कमजोर समुदायों पर विशेष ध्यान देते हुए घरेलू स्तर पर ओआरएस और जिंक की बेहतर उपलब्धता और उपयोग, निर्जलीकरण के मामलों के प्रबंधन के लिए सुविधा स्तर को सुदृढ़ बनाना, सूचना, शिक्षा और संचार, सामाजिक व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से दस्त की रोकथाम और नियंत्रण पर संचार को बढ़ाये जाने का कार्य किया जाना है।

 

 

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा ने बताया कि अभियान के दौरान, सीएचओ, एएनएम द्वारा बैठकें आयोजित कर डायरिया की पहचान, रोकथाम और नियंत्रण के बारे में जानकारी का प्रसार किया जाएगा, जिसमें ओआरएस और जिंक के महत्व, निरंतर भोजन, बाल दस्त के नियंत्रण में हाथ धोने और शौच के लिए शौचालय के उपयोग पर जानकारी दी जाएगी। स्कूलों, आंगनबाडी केंद्रों में हाथ धोने का प्रदर्शन किया जाएगा।

 

 

 

 

यह गतिविधि सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों, निजी विद्यालयों तथा आंगनबाडी केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। सुबह की सभा, प्रार्थना के बाद सभी विद्यार्थियों को हाथ धोने के महत्व का संदेश दिया जाएगा, भोजन से पहले, सभी बच्चों को हाथ धोने के चरणों का पालन करते हुए पानी और साबुन से हाथ धोना सिखाया जाएगा, स्कूली बच्चों द्वारा हाथ धोने के विषय पर रैली निकाली जाएंगी।

 

 

 

सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दृष्टि से पानी की टंकियों की सफाई करवाई जाएगी। अस्पताल में स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु बायो मेडिकल वेस्ट एवं सामान्य कचरे का सही निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। चिकित्सा संस्थानो, स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों व सामुदायिक संस्थानों को हाथ धोने के तरीके का प्रदर्शन किया जाएगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !