Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

सवाई माधोपुर: बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, पौधारोपण सहित अन्य विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने कहा कि मानसून के दौरान सभी विभागाध्यक्ष उनके कार्यालयों में लक्ष्य अनुसार पौधे लगाकर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित हो सकें।

 

 

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को उनके कार्यालयों की छतों की साफ-सफाई के साथ-साथ अनुपयोगी समान के निस्तारण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने असुरक्षित-जर्जर भवन या कक्ष को गिराकर उसके स्थान पर नवीन प्रस्ताव या गार्डन विकसित करने के निर्देश भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रत्येक राजकीय विद्यालयों की नवीन नामांकन की सूची दो दिन में जिला कलक्टर कार्यालयों को भिजवाने के निर्देश दिए है।

 

 

Review meeting of departmental schemes and development works was held in sawai madhopur

 

 

 

वहीं उन्होंने प्रत्येक उच्च माध्यमिक विद्यालय में कम से कम 250 व प्राथमिक विद्यालय में 75 विद्यार्थियों को नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रदान किए है। उन्होंने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना को सभी विभागों में लक्ष्य अनुसार पौधे लगाए जाना सुनिश्चित करने व यथा संभव मनरेगा योजना का सहयोग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मानसून के दौरान होने वाली मौसमी बीमारियों के मध्यनजर आवश्यक दवाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।

 

 

 

 

जिला कलक्टर ने नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीना को शहर में नियमित रूप से कचरा उठवाने, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई के साथ-साथ पौधारोपण करने, प्याऊ के अंदर व बाहर साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश आर्य, सहायक निदेशक लोक सेवाएं रूबी अंसार, सहायक निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, उप निदेशक आईसीडीएस प्रियंका शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !