Thursday , 23 April 2026
Breaking News

अब लोगों को डर नहीं लगता, डर निकल गया: राहुल गांधी

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। गत सोमवार को डलास के बाद वर्जीनिया में उन्होंने भारतीय समुदाय से मुलाकात की है। राहुल गांधी ने वर्जीनिया के हर्नडन में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनावों का जिक्र किया और पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा है।

Now people are not afraid, fear has gone Rahul Gandhi

उन्होंने कहा कि चुनाव के तीन महीने पहले हमारे बैंक खाते सील कर दिए गए….हम सोच रहे थे कि अब आगे क्या किया जाए…मैंने कहा देखा जाएगा और हम चुनाव में गए। उन्होंने कहा, चुनाव के बाद बहुत कुछ बदल गया है। कुछ लोगों ने कहा कि ‘डर नहीं लगता अब, डर निकल गया’…मेरे लिए ये दिलचस्प था कि बीजेपी और पीएम मोदी ने जितना डर फैलाया था, छोटे व्यवसायों पर एजेंसियों का जितना दबाव बनाया गया….ये सब गायब हो गया।

संसद में मैंने प्रधानमंत्री को बिल्कुल करीब से देखा और मैं आपको बता सकता हूं कि मोदी का आइडिया- 56 इंच की छाती, ईश्वर के साथ सीधा संपर्क, ये सब अब जा चुका है। अब ये सब इतिहास हो गया है। संघ को लेकर राहुल ने कहा कि आरएसएस का कहना है कि कुछ राज्य दूसरों से कमतर हैं। कुछ भाषाएं दूसरों से कमतर हैं, कुछ धर्म दूसरे धर्मों से कमतर हैं और कुछ समुदाय दूसरे समुदायों से कमतर हैं।

सभी राज्यों के अपने इतिहास और अपनी परंपरा हैं..आरएसएस की विचारधारा है कि तमिल, मराठी, बंगाली, मणिपुरी…ये कमतर भाषाएं हैं…इसी बात की लड़ाई है…ये लोग (आरएसएस) भारत को नहीं समझते। उन्होंने कहा कि कि बीजेपी नहीं समझती है कि यह देश सभी का है। भारत एक संघ है। संविधान में ये साफ-साफ लिखा है…इंडिया यानी भारत राज्यों का संघ है। वे कहते हैं कि यह संघ नहीं है, ये कुछ अलग है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !